Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उप्र संवाददाता समिति के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा का सड़क हादसे में निधन

लखनऊ – वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा का अभी-अभी सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। रोडवेज बस ने लोहिया पथ पर जियामऊ के निकट उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पत्रकार की मौत हो गई।

हजरतगंज पुलिस ने विजिटिंग कार्ड से उनकी पहचान की है। दिलीप सिन्हा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय गुरुदेव नारायण के भतीजे थे।

बता दें कि सिन्हा, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सदस्य थे। वे कई बार से लगातार सदस्य चुने जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया!

अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब सिन्हा अपने घर से विधानसभा की तरफ आ रहे थे। उनके इस तरह आकस्मिक निधन से लखनऊ के पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया है।


अंबरीश कुमार-

बहुत ही दुखद। दिलीप सिन्हा नहीं रहे। पत्रकारों की कोई भी दिक्कत हो वे फौरन हाजिर हो जाते थे। बहुत ही मददगार और मिलनसार पत्रकार।

आज राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास के पास किसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर बच नहीं पाए। दो पहिया वाहन कितने असुरक्षित हो गए हैं।

दिलीप सिन्हा का ऐसे जाना खल गया।पिछली बार वरिष्ठ पत्रकारों की अस्पताल संबंधी समस्या पर बात करने घर आए थे। विनम्र श्रद्धांजलि।


सुशील दुबे-

अत्यंत दुःखद.. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ हंसमुख और मददगार लखनऊ के पत्रकार मित्र दिलीप सिन्हा जी का लोहिया पथ पर अभी हुयी सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास होने की सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे व परिवार को ये बड़ा दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति नमन।


परमजीत सिंह-

अत्यंत दुखद घटना घटित हुई हम सभी के प्रिय साथी उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त समिति के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा जी का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन