Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को तहसीलदार ने पुलिस से अरेस्ट करा दिया, देखें FIR और वीडियो

भीलवाड़ा | राजस्थान की भजनलाल सरकार में पत्रकारों और पत्रकारिता की हालत खराब है। पिछले दिनों कुछ पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराने की खबरों के बाद आज एक टीवी न्यूज चैनल के संवाददाता को गिरफ्तार करने और मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

चार मिनट से ज्यादा अवधि के एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समाचार प्लस के संवाददाता दिनेश चौहान तहसील परिसर में भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तहसीलदार शिवन्या गुप्ता ने पत्रकार को न सिर्फ पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराया बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

बताया जाता है कि पत्रकार दिनेश चौहान सहाड़ा तहसील में भूमाफियाओं और प्रशासन की गठजोड़ को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करते रहे हैं जिससे नाराज होकर तहसीलदार ने पुलिस से कार्रवाई करा दी।

देखें एफआईआर कॉपी…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. कमल

    March 4, 2025 at 2:24 pm

    ये पत्रकार महोदय जहां खड़े है, वो तहसीलदार का कोर्ट रूम है, और इनको इतना शेयर तो होना ही चाहिए कि कोर्ट में खड़े होकर रिपोर्टिंग करना तो दूर की बात है, वह फोटो लेने के लिए भी अनुमति चाहिए.. दूसरी बात, ये जो न्यूज कटिंग खबर में शेयर की गई है, उसकी भाषा साफ तौर पर ब्लैकमेलिंग वाली ही लग रही है.. भड़ास से निवेदन है कि ऐसे लोगों को ज्यादा प्रमोट नहीं करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन