Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिव्यांगों के लिए ‘दिव्यांग दर्पण’ नामक पत्रिका का लोकार्पण

आगरा । कुंवर प्रताप सिंह सिसोदिया (एडवोकेट – इलाहाबाद हाईकोर्ट) के सम्पादन-प्रकाशन में ‘दिव्यांग दर्पण’ नामक पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम यूथ हॉस्टल, आगरा में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. भगवती प्रसाद मिश्रा ‘अतीत’ (लोकतन्त्र सेनानी एवं वरिष्ठ साहित्यकार) रहे.

वक्ताओं ने कहा कि सिसोदिया स्वयं दिव्यांग होते हुये अपनी कड़ी मेहनत से फतेहाबाद (आगरा) जैसी छोटी जगह से दिव्यांगों के लिए देश की सर्वप्रथम दिव्यांग पत्रिका का शुभारंभ किया है जो प्रशंसनीय है. सिसोदिया को बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी की तरफ से मुकेश कुमार “ऋषि वर्मा” के द्वारा ‘बृज साहित्य गौरव सम्मान – 2017″ सहर्ष प्रदान किया गया.

कार्यक्रम का समापन पत्रिका दिव्यांग दर्पण के मुख्य परामर्शक भगवती प्रसाद मिश्रा अतीत जी के 73 वें जन्म दिवस का केक काटकर हुआ. मंच पर हिंदू धर्म से महंत श्री योगेश पुरी जी, मुस्लिम धर्म से मौलाना श्री उजेर आलम जी,  ईसाई धर्म से पुरोहित फादर मून जी एवं उप सूचना निदेशक डॉ. राजेन्द्र यादव जी, क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष भँवर सिंह चौहान, आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन आदि थे. कार्यक्रम एवं मंच संचालन अर्जुन सिंह चॉद (झांसी) ने किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन