Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पत्रकारों की इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया!

  • पत्रकारों को शीघ्र राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम के कार्ड किए जाएंगे वितरित
  • भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल को उपमुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का कहना है कि पत्रकारों के लिए राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम शीघ्र ही लागू की जायेगी। भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी की अगुवाई में शुक्रवार को पत्रकारों का शिष्टमंडल उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिला और उन्हें पत्रकारों के हितों से जुड़ी कुछ मांगो से अवगत कराया।

रखी गई ये मांग
पत्रकार आवास योजना के निस्तारण, नये पत्रकारों के लिए नई आवास योजना, वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर चालीस हजार रुपए महीना करने, राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम RJHS लागू कर उसमें पत्रकारों को शीघ्र जोड़ कर उन्हें कार्ड वितरित करने, छोटे, छोटे लघु एवं मझोले अखबारों को नियमित दो फुल पेज विज्ञापन जारी करने की पॉलिसी बनाने, पत्रकारों को राजस्थान रोडवेज की बसों में जहां तक वो जाती है वहां तक निशुल्क यात्रा सुविधा देने, मेट्रो में निशुल्क यात्रा सुविधा देने के साथ ही पत्रकार के आकस्मिक निधन पर उसके परिजनों को 25 लाख सहायता राशि प्रदान करने सहित अन्य मांगे रखी।

अभय जोशी ने कहा की हम पत्रकारों की सभी समस्याओं को सरकार के साथ सकारात्मक संवाद से हल करना चाहते हैं लेकिन अगर पत्रकारों की मांगो पर सरकार उदासीन रही तो हमें आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करना पड़ सकता है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तुरंत बात कर कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए सरकार भी गंभीर है और राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम को तुरंत लागू कर उसमें पत्रकारों के कार्ड जारी किए जाएंगे।

दीया कुमारी ने कहा की वे मीडिया फ्रेंडली है और ज्ञापन में शामिल आवास सहित अन्य मांगो का भी निदान करने के शीघ्र प्रयास करेंगी। दीया कुमारी ने कहा की वे सरकार के तौर पर पत्रकारों और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगी जिससे पत्रकारों को आंदोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में छोटे लघु समाचार पत्रों के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गोयल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष माथुर एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन