Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण धनबाद में फेरबदल, एबीपी न्यूज से एक विकेट और गिरा

दैनिक जागरण धनबाद की कमान जबसे युवा संपादक चंदन शर्मा ने अपने हाथों में ली है, बेहतरी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। चंदन शर्मा इस से पहले जमशेदपुर में थे, जहां टीम को मजबूत करने के बाद इनके परफॉर्मेंस को देखते हुए धनबाद लाया गया। लेआउट के साथ प्लानिंग पर इनकी अच्छी पकड़ रही है।

धनबाद में प्रोविन्स के एडिशन को देख रहे रोहित करण व शिवेंद्र कुमार को सिटी डेस्क पर बुला लिया गया है। रोहित पुराने और अच्छे पत्रकार रहे हैं पर पिछले संपादक भारतीय बसंत के साथ रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण इन्हें प्रादेशिक पर भेज दिया गया था। इनसे जूनियर को इंचार्ज बना दिया गया और इनसे पेज बनवाया जाने लगा। फिलहाल वे सिटी डेस्क पर रहेंगे, पर चर्चा है कि वे सिटी रिपोर्टिंग में अच्छी पोजीशन में जा सकते हैं.

वहीं सिटी डेस्क संभाल रहे दिनेश पासवान को प्रादेशिक पेज पर भेजकर संजीत मिश्रा को सिटी इंचार्ज बना दिया गया है। संजीत हाल ही में प्रभात खबर पटना छोड़कर धनबाद ज्वाइन किये हैं। सूत्र के अनुसार अभी कई फेरबदल होने हैं।

उधर, एबीपी न्यूज से एक और विकेट गिरने की खबर है. एंकर निधि वासंदानी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इंडिया न्यूज चैनल ज्वाइन किया है. निधि को इंडिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एंकर बनाया गया है. निधि जी बिजनेस और भास्कर टीवी में भी काम कर चुकी हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=0HJqDQm8LqA

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन