Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डीएम मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह झूठ बोल रहे हैं, प्रमाण है ये वीडियो

सेवा में,
श्री योगी आदित्यनाथ,
मुख्यमंत्री,
उत्तर प्रदेश,
लखनऊ

विषय- डीएम मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने विषयक

महोदय, मैं इस शिकायत के साथ दिनांक 07/12/2024 को मैनपुरी में तहसील दिवस पर घटित एक घटना के क्रम में डीएम मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा एक फरियादी मां बेटी के साथ किए गए कार्य आचरण के संबंध में उन्हें निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करता हूँ.

मैं इस संबंध में किशनी निवासी श्रीमती राधा और उनकी बेटी सुश्री दिव्या का 2 मिनट का वीडियो DM Mainpuri Kishani episode Divya शीर्षक से यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/shorts/ZJ4faAoxsAw पर प्रस्तुत कर रहा हूँ. इसमें वे स्पष्ट रूप से डीएम श्री अंजनी कुमार पर मात्र अपनी बात कहने के लिए पुलिस के हवाले किए जाने के आरोप लगा रही है.

इसके अलावा मैं 02 पृष्ठ का पीडीएफ फाइल DM Mainpuri Kishani episode GD Application combined नाम से इस शिकायत के साथ प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसमे एक दिनांक 07/12/2024 को थाना किशनी के जनरल डायरी (जीडी) एंट्री संख्या 29 समय 14.23 PM बजे तथा एक दिनांक 07/12/2024 का सुश्री राधा का शिकायती प्रार्थनापत्र है.

थाना किशनी के जनरल डायरी की एंट्री में भी लिखा है कि इन दोनों महिलाओं को तहसील दिवस में उच्च अधिकारियों से विवाद और अनावश्यक रूप से तेज शोर मचाने के कारण समय 13.30 पर गिरफ्तार किया गया. दिनांक 07/12/2024 के शिकायती प्रार्थनापत्र में स्पष्ट अंकित है कि इसे तहसील दिवस पर प्रस्तुत किया गया और इस पर डीएम मैनपुरी द्वारा एसडीएम को दिए गए निर्देश भी हैं. साथ ही तमाम मीडिया रिपोर्ट में भी यह बात कही गई है कि डीएम श्री अंजनी कुमार ने केवल अपने पद और रसूख के घमंड में यह आचरण किया, जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है अथवा मुझे निर्देशित करने पर मैं तत्काल उपलब्ध करा सकता हूँ.

तदनुसार आजाद अधिकार सेना इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच कराते हुए श्री अंजनी कुमार सिंह को तत्काल निलंबित किए जाने और उनके द्वारा मां बेटी पर फर्जी पुलिसिया कार्रवाई किए जाने के संबंध में समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करती है.

अमिताभ ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रतिलिपि- सचिव, डीओपीटी, भारत सरकार, नयी दिल्ली तथा मुख्य सचिव, यूपी सहित समस्त संबंधित को कृपया आवश्यक कार्यवाही हेतु


डीएम मैनपुरी का झूठ सुनिए-

https://x.com/mamtatripathi80/status/1865746743532417048?s=46

https://twitter.com/mamtatripathi80/status/1865746743532417048?s=46

https://x.com/ahteshamfin/status/1865704503007179097?s=46

https://twitter.com/ahteshamfin/status/1865704503007179097?s=46

मूल खबर-

मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह अपनी इस हरकत के कारण इंटरनेट पर खूब गाली खाये हैं! https://www.bhadas4media.com/mainpuri-dm-ka-ajab-farman/


मैनपुरी की ‘वो’ बिटिया

Top सीक्रेट के कैमरे पर Super Exclusive

DM की सारी ‘सफ़ाई’ बेनक़ाब हो गई !!!

मैनपुरी की बिटिया का पहला इंटरव्यू-

“हाँ DM ने कहा था, इसे डंडे से मारो। मां बेटी दोनो को मारो। इन्हें जेल में डाल दो।

पहले DM ने ये बात कही। फिर मैने कहा कि सुनवाई नही होगी तो हम आत्महत्या कर सकते हैं।

DM साहब ने पचास बार वही बात बोल दी। पर असली सच नही बताया।

माँ पूरा दिन रोती रही।

अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

हमारी ही ज़मीन पर क़ब्ज़ा और हमे ही जेल भेजने को कह रहे थे DM !!”


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन