
कन्हैया शुक्ला-
छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनके ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है ..ननकी राम कंवर का आरोप है कि DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) में 50 हज़ार करोड़ का घोटाला हुआ है जिसको लेकर के राज्य में विष्णु सरकार कोई भी एक्शन नहीं ले रही है..ननकीराम का कहना है कि मैंने तय कर लिया है जो पार्टी के विरोध में काम करेगा वह मेरा दुश्मन है..!
ननकी राम कंवर ने अपनी ही पार्टी की सरकार वाले छत्तीसगढ़ राज्य में तीन IAS अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया है..!
कौन-कौन आइये जानते हैं..
पहले नंबर पर आते हैं छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव के सचिव IAS पी दयानंद –
आरोप-
ननकीराम ने सीएम के सचिव पी दयानंद पर आरोप लगाया है कि यह पूर्व में कोरबा ज़िले के कलेक्टर थे.. वर्तमान विधानसभा स्पीकर और पूर्व CM रमन सिंह के कहने पर CM ने इस घोटाले बाज अफसर को अपना सचिव बनाया ..!
ननकीराम ने बताया की जब ये कोरबा के कलेक्टर थे तो उस समय शौचालय की योजना आई और ये प्रधानमंत्री की देन है.. तो दयानंद के कलेक्टर रहते 50% भी नहीं बना फिर भी वो एक माननीय मंत्री जी से ODF (खुले में शौच मुक्त शहर – यदि दिन के किसी भी समय एक भी व्यक्ति खुले में शौच करते हुए नहीं पाया जाता है ) घोषित करवा रहे थे..ननकीराम ने कहा कि अगर ऐसे व्यक्ति जिसने भ्रष्टाचार किया है उसको अगर CM का सचिव बनाएंगे तो क्या उम्मीद करेंगे..?
दूसरे नंबर पर आते हैं कोरबा के पूर्व कलेक्टर संजीव झा..
आरोप –
ननकीराम कंवर ने कोरबा के पूर्व कलेक्टर संजीव झा के ऊपर सैकड़ो करोड रुपए का घोटाले का आरोप लगाया है
तीसरे नम्बर पर आते हैं कोरबा के मौजूदा कलेक्टर अजित बसंत ..
आरोप –
अजित बसंत अभी कोरबा का कलेक्टर पद पर हैं.. जो DMF का पैसा दूसरे मद में खर्च कर रहे हैं.. आरोप है कि DMF के पैसों से सोनालिया पुल पर अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जबकि नियम ये कहता है की DMF के पैसे से इस तरह के कामों पर नहीं ख़र्च हो सकता..ऐसा करना कानूनी रूप से सरासर गलत है.. DMF का पैसा खानन क्षेत्र में रहने वालों लोगों के लिए सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल और स्कूल पर ही खर्च किया जा सकता है.. ननकीराम ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर बसंत ने अपने फायदे और कमीशन के लिए गलत काम किया है..जबकि वहां रेलवे के लिए अलग से पुल बना हुआ है..!
ननकीराम कंवर ने इस बड़े घोटाले और भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों के खिलाफ प्रधानमंत्री , गृहमंत्री , संबंधित विभाग के कैबिनेट मंत्री , आदिवासी-आदिम जाति कल्याण विभाग के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसीयां ED और CBI को पत्र लिखकर कर शिकायत की है ..इस मामले में छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन को राष्ट्रीय जनजाति आयोग से नोटिस भेज कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है..!


विशेष चुटकी – अगले विधानसभा चुनाव में मोदी जी रैलियों में किसके भ्रष्टाचार का जिक्र करेंगे..? क्या महादेव एप का ..एक साल बीजेपी की सरकार बने हो गया और अभी तक मुख्य आरोपी नहीं पकड़ पाए , न ही उन अधिकारियों के ऊपर कोई विभागीय जांच कर पाए जिनका नाम इसमें था ..या DMF के घोटाले की बात करके वोट मांगेंगे ..?
देखिए शिकायत ..और THEसूत्र पर ननकीराम कंवर का इंटरव्यू ..
तस्वीर (ऊपर)—
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी और सचिव (IAS) पी दयानंद
- केंद्रीय खनन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ ननकीराम कंवर



