Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एफबी पर ठगी : डाक्टर का दिल बिदेसिन पर आया, उसने डेढ़ लाख का चूना लगाया

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर के एक डॉक्टर को फेसबुक पर विदेशी महिला से चैटिंग करना महंगा पड़ गया। पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर दोस्ती, फिर चैटिंग। इसके बाद करीबियां देखते ही देखते विश्वास में बदल गई। बाद में इसका अंत यूं हुआ कि बुरी तरह फंसे डॉक्टर साहब को डेढ़ लाख रुपये का चूना लग गया। डाक्टर को चैटिंग से महिला पर इतना विश्वास हो गया कि उसके अकाउंट में भारी भरकम रकम जमा कर दी।

दरअसल फेसबुक पर विदेशी महिला ने पहले तो चैटिंग कर डाक्टर से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में उसने भारत घूमने की इच्छा जाहिर करते हुए एक झांसा दिया। भारत आने के लिए टिकट और खर्च के एवज में डॉक्टर साहब को डेढ़ लाख का चूना लगा दिया। ठगे जाने पर पीड़ित चिकित्सक ने मंगलवार को सिधारी थाने में मित्र महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा चुंगी निवासी व चिकित्सक डा. उमेश यादव ने लंदन निवासी अनबेल रुफीना नामक महिला को फेसबुक पर मित्र बनाया था। इसने चिकित्सक से भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। साथ ही आर्थिक विपन्नता का हवाला दिया। इस पर चिकित्सक ने महिला मित्र के एकाउंट में एक लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में यह महिला जब पैसे डॉक्टर से मिल गए तो बात करना ही बंद कर दिया।

आजमगढ़ से डाक्टर दिग्विजय सिंह राठौर की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन