Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

डॉ. सतीश चंद्र जैसल ने भूटान में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश चंद्र जैसल ने शनिवार को एन.आर.सी. रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

“मीडिया, संचार और डिजिटल संस्कृति” विषय पर आधारित तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जैसल ने विषयवस्तु पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने “सामाजिक विकास और डिजिटल मीडिया: चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किया।

भूटान के पारो में 10 मई से 13 मई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर से शिक्षाविद, शोधार्थी और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस “एक टिकाऊ और समतामूलक भविष्य की ओर: सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति और अर्थशास्त्र की भूमिका” विषयवस्तु पर केंद्रित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन