Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वह दिन दूर नहीं जब डीटीएच की भी हो सकेगी पोर्टेबिलिटी

टीवी चैनल देखने के लिए एक ही डीटीएच कंपनी से ऊब चुके हैं तो पोर्टेबिलिटी की तैयारी कर लें. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय डीटीएच में भी पोर्टेबिलिटी का इंतजाम करने जा रहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया उद्योग से कहा कि इस दिशा में काम करें. अभी तक केवल उपभोक्ता दूसरी कंपनी का डीटीएच तभी ले सकता है जब पहली कंपनी की सेवाएं बंद करा दे. मंत्रालय की सोच है कि सेट टॉप बॉक्स एक ही रहे और कंपनी बदली जा सके.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उपभोक्ताओं को केबल टीवी क्षेत्र का डिजिटलीकरण करने के सरकार के अभियान से लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने ऐसे सेट टॉप बाक्स पर जोर दिया जो उपभोक्ता की पसंद वाले किसी भी सेवा प्रदाता की सेवा पर चल सकें. डिजिटलीकरण अभियान के तीसरे एवं चौथे चरण के लिए उनके मंत्रालय द्वारा गठित कार्यबल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि उपभोक्ताओं को समुचित दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले सिग्नल मिलें. दूरसंचार क्षेत्र का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि उपभोक्ता किसी भी कंपनी के हैंडसेंट का चयन कर सकता है और साथ ही वह अपनी पसंद का कोई भी सेवा प्रदाता चुन सकता है. जावड़ेकर ने कहा, लेकिन एसटीबी के मामले में उपभोक्ताओं को यह आजादी नहीं मिल पा रही है. उसे वही एसटीबी क्यों खरीदना पड़ रहा है जो उससे मल्टी सिस्टम ऑपरेटर खरीदने को कहता है. यदि एक ही एसटीबी सब में चल सके तो यह बहुत अच्छी बात होगी. मंत्री ने कहा कि अन्य प्रौद्योगिकी संभावनाओं का पता लगाना चाहिए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन