Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार बनकर पहुंची ईडी, सिपाही सौरभ शर्मा के करीबियों पर रेड, 3 शहरों में रेड से पूरे एमपी में हड़कंप!

ग्वालियर/जबलपुर | अरबपति सिपाही सौरभ शर्मा के नजदीकियों पर ईडी की रेड पड़ने का मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के तीन शहरों में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.

इनमें भोपाल और ग्वालियर के साथ ही जबलपुर के बिल्डर रोहित तिवारी के ठिकाने शामिल हैं. तिवारी, सौरभ का साला बताया जा रहा है.

पत्रकार बनकर रेड डालने पहुंची ईडी की इस कार्रवाई से पूरे एमपी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. इनपुट यह भी है कि जिन जगहों पर ईडी रेड डाल रही है वहां सीआरपीएफ तैनात कर दी गई है. और लोकल पुलिस को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

ईडी के सदस्य जिस गाड़ी में जबलपुर के शास्त्रीनगर स्थित रोहित तिवारी के घर पहुंचे, उसमें प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था. एनबीटी डॉट कॉम की खबर के अनुसार, ऐसा एक नहीं बल्कि सभी गाड़ियों में देखा गया.

ये भी पढ़ें…

डायरी में 100 करोड़ की अवैध कमाई का हिसाब रखने वाले सिपाही सौरभ को भारत रत्न मिलना चाहिए!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन