Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

फेयरप्ले ऐप केस में मुंबई व पुणे में ईडी की रेड और फसाद की जड़ Apple कंपनी

फेयरप्ले ऐप मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी शुरू कर दी है। ईडी ने मुंबई और पुणे में कुल 19 जगहों पर छापेमारी की है.

अहम दस्तावेज मिलने का दावा: ईडी ने यह कार्रवाई आईपीएल मैचों के अनाधिकृत प्रसारण और सट्टेबाजी के मामले में की है। ईडी ने यह भी दावा किया है कि लोकसभा नतीजों पर सट्टेबाजी हुई थी. ईडी ने इन छापों के दौरान 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और फ्रीज करने का दावा किया है. ईडी ने छापेमारी के दौरान नकदी, महंगी घड़ियां, बैंक और डीमैट खाते के विवरण और अपराध से संबंधित दस्तावेज भी बरामद करने का दावा किया है।


सुरेश चिपलुनकर-

इंदौर तो खैर “मुम्बई का बच्चा” कहलाता ही है. इसलिए वहां पर पुलिस की नाक के नीचे १०० से अधिक रेव पार्टी के अड्डे हैं. परन्तु कई मामलो में इंदौर की जूठन पर पलने वाले उज्जैन में भी अब विकास की लहरें हिलोर मारने लगी हैं. आज सट्टेबाजी में 18 करोड़ रूपए की नकदी जब्त हुई है.

दस नए नकोर Apple आईफोन और चार एप्पल के लैपटॉप भी बरामद हुए हैं. इसलिए कुल मिलकर कहा जा सकता है कि फसाद की जड़ है एप्पल कंपनी. हमें स्टीव जॉब्स से इसका जवाब माँगना ही होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन