Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : छात्रों का हक मारने वाले कॉलेज मैनेजमेंट को ED ने लंबा नाप दिया!

डी ने फर्रुखाबाद में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों केतहत 4.83 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. जब्त संपत्ति की पहचान डॉ ओमप्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के एक बिल्डिंग के रुप में हुई है.

इनपुट है कि, वित्तीय जांच एजेंसी ने खुफिया जानकारी और यूपी पुलिस द्वारा छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरु की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की इंक्वायरी में सामने आया है कि कुछ ट्रस्टियों, प्रबंधकों और कॉलेज के निवासियों ने फर्जी नामांकन दिखाकर सरकारी पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था. इससे पहले इसी कॉलेज के चेयरमैन शिवम गुप्ता को ईडी ने 1 अप्रैल को दुबई भागते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर धर दबोचा था.

मामले में अब तक 6 लोग अरेस्ट हो चुके हैं.बताया तो यह भी जा रहा है कि पिछले साल फरवरी में डॉ ओम प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित 93 लाख रुपये कैश और बैंक बैलेंस को पीएमएलए, 2002 प्रावधानों के तहत फ्रीज किया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन