Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा 98 : EIFFEL Tower का सही उच्चारण एफ़िल टावर नहीं है!

नीरेंद्र नागर-

पैरिस का Eiffel Tower इन दिनों चर्चा में है क्योंकि कुछ दिनों पहले जब गुजरात के स्वामीनारायण संप्रदाय का एक प्रतिनिधिमंडल वहाँ गया था तो वहाँ के महिला स्टाफ़कर्मियों को कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। उन्हें हटाने का अनुरोध प्रतिनिधिमंडल की तरफ़ से ही किया गया था जो चाहता था कि दल के भ्रमण के दौरान उसका महिलाओं से आमना-सामना कम-से-कम हो। हैरत है कि प्रबंधकों ने इस आग्रह को मान लिया और महिला स्टाफ़कर्मियों को वहाँ से हटा दिया गया। इस भेदभाव से नाराज़ स्टाफ़ यूनियन ने इसके प्रतिवाद में हड़ताल कर दी और शहर के मेयर ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।

इस ख़बर को प्रकाशित करते हुए सारे हिंदी मीडिया ने EIFFEL Tower को एफ़िल टावर लिखा। अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जनसत्ता में मुझे टावर की जगह टॉवर भी मिला।

लेकिन न एफ़िल सही है, न टॉवर।

सही क्या है, यह जानने के लिए हमें उस व्यक्ति के सरनेम का उच्चारण जानना होगा जिसपर Eiffel Tower का नाम रखा गया है। वह व्यक्ति है Alexandre Gustave Eiffel. Eiffel का अंग्रेज़ी उच्चारण है आइफ़ल और फ़्रेंच में उसे बोलते हैं एफ़ेल। यानी अगर अंग्रेज़ी उच्चारण के हिसाब से लिखा जाए तो होगा आइफ़ल टावर और फ़्रेंच उच्चारण के आधार पर लिखा जाए तो होगा एफ़ेल टावर।

एफ़िल टावर लिखना किसी भी हिसाब से सही नहीं है। लेकिन सारा हिंदी मीडिया – ख़ासकर डिजिटल मीडिया – बिना किसी जाँच-पड़ताल के यही लिखे जा रहा है। यहाँ तक कि बीबीसी हिंदी भी जिसे किसी ज़माने में नामों के शुद्ध उच्चारणों के लिए जाना जाता था।

नवभारत टाइम्स की कुछ पुरानी ख़बरों (2015-2020) में मुझे आइफ़ल टावर मिला। यह वह दौर था जब नवभारत टाइम्स प्रिंट और वेबसाइट में नामों की शुद्धता को लेकर थोड़ी गंभीरता बरती जाती थी।

पिछली शब्दचर्चा….

शब्दचर्चा 97 : जिसने सोनिया गाँधी की किताब नहीं छापी, वह पेंगुइन है या पेंग्विन?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन