Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एटा की यह भयानक खबर और सरकारी एंकरों की चुप्पी!

जियाउर्रहमान-

मर उजाला एटा की यह खबर यूपी सरकार के रामराज की असली तस्वीर बयान कर रही है। गरीबी के चलते एक मां ने खुद को खत्म कर लिया और अफसरशाही उसको दबाने में लगी है।

गांव देहात में तमाम परिवार ऐसे हैं जिनको दो जून की रोटी नसीब नहीं है लेकिन सरकार लंबे चौड़े दावों में मस्त है। गोदी मीडिया को ऐसी खबरें दिखाई ही नहीं देती।

पहले दिन जो CDO अखबार में उल्टा बयान दे रहे थे अब वहीं जनमानस का आक्रोश देख पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

यूपी सरकार महाकुंभ के आयोजन में व्यस्त है। गरीबी, भुखमरी और बेलगाम अफसरशाही से उसको कोई मतलब नहीं है।

गोदी मीडिया के अंजना ओम कश्यप, रुबिका लियाकत, सुशांत सिन्हा, चित्रा त्रिपाठी जैसे एंकरों को सरकार की भक्ति करने से फुर्सत नहीं है।

भला हो अमर उजाला का जिसने पत्रकारिता का सम्मान रखा।

तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।।

ईश्वर रहम करे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन