Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ईवीएम हेराफेरी के ज़रिए वोट चोरी की आशंका, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

गिरीश मालवीय-

अखिलेश यादव ने मतगणना से ठीक पहले मतगणना में धांधली की आशंका जताई है। साथ ही वाराणसी, सोनभद्र, बरेली सहित कई स्थानों पर ईवीएम पकड़े जाने का आरोप है।

अखिलेश यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर आदेश दे रहे हैं कि जहां भाजपा प्रत्याशी हार रहे हों अथवा पांच हजार से कम अंतर हो तो वहां वहां धीमी गति से गणना कराई जाए ताकि रात होने पर गड़बड़ी करने का पर्याप्त समय मिल जाए।

उन्होंने दावा किया कि सीएम के प्रमुख सचिव की हरकत का उनके पास पुख्ता सबूत हैं। चुनाव आयोग ने सबूत मांगा तो उसे उपलब्ध कराएंगे।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव DM को फ़ोन कर जहां भाजपा हार रही हो वहाँ मतगणना धीमे करने और रात तक इसे जारी रखने के लिए कहा है। अखिलेश का कहना है कि इस प्रक्रिया में हेराफेरी की साज़िश रची गई है।

नवीन कुमार-

सुना है बनारस में कालाबाजारी का आलू पकड़ा गया है। कुछ लोग इसको EVM बता रहे हैं। कमबख्त ये भी कह रहे हैं इसी आलू में भाजपा की जान है। पर मैं इसको नहीं मानता। चुनाव आयोग EVM को आलू नहीं बनने देगा। फिल्म सिटी के चैनल भी ईमानदार हैं। मेरा सिर्फ इतना कहना है कि आलू को ईवीएम बताने वालों को पकड़ा जाए। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। ऐसे लजीज आलू का भरता बनाना मांगता है।

video- https://www.facebook.com/1134496703/posts/10225409309236393/?d=n

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन