Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ ने खुद को गोली से उड़ाया

मुजफ्फरनगर में लंबे दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे विजय संगल ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। विजय के परिवार में पत्नी आभा, पुत्र अभय, पुत्री शिप्रा, दो भाई और माता पिता हैं।

विजय संगल कल अपने घर पर थे। परिजन दूसरे कमरों में थे। तभी गोली चली। परिजन दौड़े तो देखा कि विजय संगल ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली है। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया पर बच न सके।

घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। इसी कारण कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। विजय की लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन