Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: फर्जी खबरें चलाने वाले न्यूज चैनलों पर FIR के लिए CJM ने आख्या मांगी!

लखनऊ | सीजेएम लखनऊ ऋषिकेश पांडे ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कतिपय इलेक्ट्रॉनिक चैनल द्वारा लगातार पूर्णतया भ्रामक, असत्य और आधारहीन समाचार प्रसारित किए जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज करने हेतु आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर थाना हजरतगंज, लखनऊ से 23 मई 2025 तक आख्या मांगी है.

अपने प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से कतिपय इलेक्ट्रॉनिक चैनलों द्वारा बिना किसी आधार के कई प्रकार की फेक न्यूज प्रसारित किए गए, वे प्रथमदृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 223 तथा 353 में दंडनीय अपराध हैं.

अमिताभ ठाकुर ने प्रकरण को राष्ट्रीय महत्त्व का बताते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने की प्रार्थना की है.

ये भी पढ़ें…

देशी मीडिया ने विश्व स्तर पर इतनी जिल्लत कमाई कि विश्वगुरू साफ करते करते थक जा रहे हैं!

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन