Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

देशी मीडिया ने विश्व स्तर पर इतनी जिल्लत कमाई कि विश्वगुरू साफ करते करते थक जा रहे हैं!

शीतल पी सिंह-

हमारे गोदी मीडिया ने हालिया भारत पाकिस्तान झड़प के दौरान अपनी कार्यकुशलता से खुले आसमान के नीचे इतना मल त्याग दिया है कि सरकार साफ करते-करते थक जा रही है।

ईरान प्रशासन, अमरीकी प्रशासन और अब चीनी प्रशासन को संतुष्ट करने के लिए सरकारी इदारे रात-दिन एक किए हुए हैं जिन्हें हमारे अफवाहबाज बड़बोले मीडिया ने बेवजह नाराज़ कर दिया है।

इस झड़प ने यह भी साबित किया है कि हमारे विश्वगुरू की बीते ग्यारह वर्षों में की गईं असंख्य विदेश यात्राओं का नतीजा यह निकला है कि विवाद के समय दुनिया के एक देश ने भी भारत के साथ कंधा जोड़कर नहीं दिखाया!


गिरिजेश वशिष्ठ-

इतनी foreign visit के बाद क्या मिला? एक दोस्त नहीं. विश्वगुरु को पाकिस्तान के बराबर लाकर खड़ा कर दिया. देश के पैसे से टूरिज्म और मित्र कल्याण योजना ही तो चली. कोई इस टूरिज्म पर हुए खर्च का हिसाब दे सकता है?

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन