Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के फर्रुखाबाद में EVM का चीरहरण, लड़के ने रील बनाकर डाले 8 वोट!

यूपी के फर्रुखाबाद में फर्जी वोटिंग का बड़ा प्रकरण सामने आया है. इसमें एक लड़का रील बनाकर एक के बाद एक कुल आठ वोट डालते दिख रहा है. लड़का हर एक वोट डालकर गिनती भी कराता जा रहा है.

वायरल वीडियो ने यूपी समते देशभर में हड़कंप मचा दिया है. वीडियो फर्रुखाबाद का बताया जा रहा है. क्योंकि जो ईवीएम व प्रत्याशियों की डिटेल है वह इस वीडियो के फर्रुखाबाद का होने की पुष्टि कर रहे हैं. इसे लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने अखिलेश का ट्वीट रिपोस्ट कर क्या कुछ कहा है नीचे पढ़िए…

राहुल गांधी-
अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें।

वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

अखिलेश यादव-
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो… भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।

मोहम्मद जुबैर-
The candidate’s name and photo seen on the EVM machine is of Mukesh Rajput, From Farrukhabad Lok Sabha constituency. You can see the names of the candidates.

  1. BJP : Mukesh Rajput
  2. SP : Dr. Naval Kishor Shakya
  3. BSP : Kranti Pandey
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन