Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

जूते में मोबाइल छिपाकर मतगणना केंद्र में घुस रहे थे नेता और पत्रकार, पकड़े गए!

पुणे | कोरेगांव पार्क स्थित एफसीआई गोदाम में उस वक्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ, जब राजनीतिक दलों के 20 नेता/कार्यकर्ता और एक पत्रकार अपने जूते-मोजे में मोबाइल फोन छिपाकर मतगणना केंद्र में घुसने का प्रयास करते पकड़े गए.

बता दें कि एफसीआई गोदाम वडगांव शेरी, शिवाजीनगर, कोथरुड, खडकवासला, पार्वती, हडपसर, छावनी और कसबा के आठ विधानसभा क्षेत्रों की गिनती की अगुवाई कर रहा था. चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स के अनुसार मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध था.

द ब्रिज क्रॉनिकल नामक वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने उल्लंघन संबंधी जानकारी होने पर तुरंत एक उपायुक्त को केंद्र से किसी भी अपराधी को हटाने के आदेश के साथ एफसीआई साइट पर भेजा.

हैरानी की बात यह है कि तमाम तरह के मेटल डिटेक्टर व मैन्युअल सुरक्षा उपायों के बावजूद, पुलिस ने पाया कि कुछ लोग नियमों को दरकिनार करने के प्रयास में अपने जूते में मोबाइल फोन छिपाने में कामयाब रहे थे.

परिणामस्वरूप 20 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार का प्रवेश पास कैंसल कराकर मतगणना केंद्र से निष्कासित कर दिया गया. ये पूरा मामला 23 नवंबर को काउंटिंग के दिन का है जो अब सामने आया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन