Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बार्क रेटिंग में आते ही ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज़’ ने फहराया राजस्थान में अपना परचम

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल ने राजस्थान मार्केट में तेजी से आगे बढ़ते हुए दूसरे नंबर के ‘ज़ी राजस्थान’ और तीसरे नंबर के ‘इंडिया न्यूज़’ को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ 15 परसेंट मार्केट शेयर के साथ नंबर दो पोजिशन पर है वहीँ ज़ी राजस्थान और इंडिया न्यूज़ क्रमशः 12% और 1% मार्केट शेयर के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के हाथों 4 जून,2018को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की री-लॉन्चिंग से धमाकेदार शुरुआत हुई थी …होटल मैरिएट में हुए री-लॉन्चिंग कार्यक्रम के बारे में टेलीविज़न इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि राजस्थान में पिछले 5-7 वर्षों में इतनी जबरदस्त रीलॉन्चिंग किसी दूसरे न्यूज़ चैनल की नहीं हुई. इस रीलॉन्चिंग समारोह में हाई कोर्ट जजेस, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, चीफ सेक्रेट्री, डीजीपी तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति व् गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

चैनल ने प्रदेशभर में 422 संवाददाताओं की बड़ी टीम के साथ “सबसे पहले, सबसे तेज” के स्लोगन को गति देते हुए री-लॉन्चिंग के दूसरे सप्ताह में ही शीर्ष-2 का मुकाम हासिल किया… BARCके 23वें सप्ताह की रेटिंग में 10.5 %की बढ़ोतरी के साथ समाचार शेयर 4.4%से बढ़कर 14.9%पहुंचा…

फर्स्ट इंडिया न्यूज का समाचार कवरेज 0.8 मिलियन की वृद्धि के साथ 0.8 मिलियन से बढ़कर 1.6 मिलियन पहुंच गया है… समाचार कवरेज में भी फर्स्ट इंडिया न्यूज ने शीर्ष-2 का मुकाम हासिल किया.. ग्रामीण क्षेत्रों में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ शेयर में स्थिरता के साथ मुकाम पर कायम है… शहरी क्षेत्रों में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ शेयर में 13.4% से ऊंची छलांग लगाकर 37.7% के शीर्ष-2 के मुकाम को हासिल कर लिया है…

रीजनल टेलीविज़न के इतिहास में सभवतः यह पहला अवसर है जब किसी न्यूज़ चैनल ने अपनी रीलॉन्चिंग के केवल 10 दिनों में ही टीआरपी रेटिंग्स में इतनी बड़ी छलांग लगाई है.

इस ख़ुशी को चैनल हेड जगदीश चंद्रा ने गुरुवार की शाम अपनी टीम के साथ केक काट कर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर जगदीश चंद्रा ने फिर से दोहराया कि हम केवल 10-15 शहरों की टीआरपी रेटिंग के मोहताज नहीं हैं बल्कि हमारी सोच और विचारधारा में ”every Gram Panchayat will be a TRP center” निहित है.

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए चंद्रा ने कहा कि चैनल चलता है खबर से और खबर चलती है रिपोर्टर्स से..  राजस्थान के अधिकांश रिपोर्टर्स पिछले 10 सालों से हमारे साथ खड़े हैं और उन पर हमें गर्व है। चंद्रा ने कहा कि यह टीम जहाँ जहाँ भी जाती है, टीआरपी अपने आप उनके पीछे पीछे चली आती है।

इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया परिवार की ओर से जगदीश चंद्रा ने राजस्थान के लाखों दर्शकों का आभार जताया।

https://www.youtube.com/watch?v=2WY62NWiPVQ

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन