Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एआईआर ने 37 ज्ञानवाणी एफएम स्टेशनों को बंद किया

ऑल इंडिया रेडिया ने अपने 37 ज्ञानवाणी शैक्षणिक एफएम स्टेशनों को बंद कर दिया है। इन स्टेशनों का उपयोग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) के शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए किया जाता था। स्टेशनों को बंद करने का कराण इग्नू द्वारा बकाया रकम का न चुकाया जाना बताया जा रहा है।

इग्नू ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्रसारित करने के एवज में दिए जाने वाले शुल्क का कई महीनों से भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और इग्नू के मध्य उचित सामंजस्य न होने की बात सामने सामने आ रही है।

इग्नू को केन्द्र सरकार की तरफ से ज्ञानवाणी के माध्यम से शैक्षणिक प्रसार के लिए अनुदान मिलता है। ज्ञानवाणी एक शैक्षणिक एफएम रेडियो नेटवर्क है जिस पर प्राइमरी, सेकेन्ड्री, वयस्क, तकनीकी और रोज़गारपरक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों तो प्रसारित किया जाता है। इसकी शुरुआत 2001 में की गई थी। इस पर हिन्दी, अंग्रेज़ी तथा अन्य स्थानीय भाषाओं में प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तथा शाम 5 से 10 तक कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण किया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन