Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फाक्स न्यूज का पुरुष एंकर बोला- खबर निकलवाने के लिए अपने सूत्रों के साथ सोती हैं महिला पत्रकार!

फाक्स न्यूज के एंकर जेस वॉटर्स ने यह कह कर तहलका मचा दिया कि महिला पत्रकार खबर निकालने के लिए अपने सूत्रों (सोर्सेज) के साथ सोती हैं.

फॉक्स न्यूज के पत्रकार जेस वॉटर्स के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है.

फॉक्स न्यूज़ के एंकर जेस वॉटर्स ने अपने शो ‘द फाइव’ में कहा-

“ये हमेशा होता है. अली वॉटकिन्स हर किसी के लिए एक रिपोर्टर थी, कई सालों तक कई पब्लिकेशन्स के लिए. वह अपने सूत्र से जानकारी निकलवाने के लिए चार साल तक उसके साथ सोई.”

इस बयान के बाद वॉटर्स की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है. टीवी होस्ट एसई कप ने ट्वीट कर लिखा ‘ये सच में वाहियात, निराधार आरोप है. कम से कम अपनी महिला रिपोर्टर्स के लिए फॉक्स को इसकी निंदा करनी चाहिए.’

वॉटर्स के को-होस्ट जुआन विलियम्स ने भी उनके बयान को गलत ठहराया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन