Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उमेश कुमार का धमाकेदार ऐलान- एक गैर-हिंदी राज्य में इसी महीने लाएंगे फुल एचडी न्यूज चैनल!

समाचार प्लस चैनल के संस्थापक और प्रधान संपादक रहे उमेश कुमार ने एक धमाकेदार ऐलान किया है. उन्होंने एक गैर-हिंदी भाषी राज्य में इसी महीने फुल एचडी न्यूज चैनल लांच करने की घोषणा की है.

उमेश कुमार ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि जो लोग उनके अंत की घोषणा करते रहते हैं, वह जान सुन लें कि इसी महीने में नया न्यूज चैनल लांच किया जाने वाला है. यह एक गैर हिंदी भाषी राज्य में लांच होगा और उसी राज्य का रीजनल न्यूज चैनल होगा.

इस चैनल के लिए एक बड़े निवेशक ने नई कंपनी का निर्माण कर उसका मेजारिटी का शेयर उमेश कुमार को दिया है. यानि इस चैनल के प्रमुख चेहरे उमेश कुमार ही होंगे. यह फुल एचडी न्यूज चैनल सभी प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध होगा.

उमेश कुमार ने बताया कि हिंदी भाषी राज्यों के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही इधर भी नए तेवर में नया कुछ शुरू किया जाएगा.

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के करीबियों के करप्शन का स्टिंग कराने वाले उमेश कुमार को सत्ता का कोपभाजन बनना पड़ा और उन्हें देहरादून व रांची जेलों में कई फर्जी मुकदमों में फंसाकर बंद कर दिया गया.

जेल से निकलते ही कानूनी लड़ाई लड़कर उमेश कुमार ने पूरी उत्तराखंड सरकार को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया. हाल ही में उमेश कुमार के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के जरिए उमेश कुमार के खिलाफ उत्तराखंड में चल रहे सभी मुकदमों को स्टे करा लिया.

इस बीच सरकारों के दबाव के कारण समाचार प्लस चैनल के मेजारिटी के मालिक रजनीगंधा ग्रुप वालों ने चैनल चलाने से तौबा करते हुए चैनल को पूरी तरह बंद कर दिया. इसके बाद चर्चा होने लगी कि अब उमेश कुमार मीडिया के हिस्से नहीं रह गए. पर उमेश ने फेसबुक के जरिए लगातार उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलना जारी रखा.

अब उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों और एक गैर हिंदी भाषी राज्य को लेकर अपनी रणनीति का ऐलान किया है. हिंदी भाषी राज्यों के लिए वे कई किस्म के डिजिटल प्लेटफार्म्स का निर्माण कर रहे हैं. इसके लिए अत्याधुनिक माइक आईडी वगैरह मंगा ली गई हैं और बेहतरीन तकनीक व क्वालिटी के स्टूडियो का निर्माण भी कर लिया गया है.

उमेश कुमार कहते हैं- मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh

    November 5, 2019 at 2:41 pm

    बहुत शानदार सत्य झुक तो सकता है परन्तु पराजित नही हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन