Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वाकई में अब खबरें आंख बंद कर लिखी और छापी जा रही हैं!

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दैनिक भास्कर की एक खबर को लेकर छात्रों के बीच जमकर हंसी मजाक का दौर चल रहा है। 30 अक्टूबर को भास्कर के राजनांदगांव एडिशन में एग्जाम को लेकर छपी खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी का एग्जाम लिया गया था। एग्जाम के बाद दैनिक भास्कर के रिपोर्टर द्वारा खबरों में एग्जाम का स्वरूप ही बदल दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है मानो रिपोर्टर ने पूरी खबर हवा में बना दी है।

व्यापम द्वारा एग्जाम के पाठ्यक्रम के अनुसार कहीं भी गणित विषय को शामिल नहीं किया गया था। व्यापम ने भले ही गणित के प्रश्नों को शामिल नहीं किया लेकिन धन्य हैं रिपोर्टर साहब जिन्होंने समाचार में गणित के सवालों में छात्रों को उलझा कर हंसी के पात्र बन गए। आंख बंद करके लिखी गई इन खबरों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वाकई में कुछ पत्रकारों की वजह से पूरी पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर उंगली उठ रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन