Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिकाऊ विधायक की गाली सुनने के बाद बिफर पड़ी टाइम्स नाऊ की ये महिला रिपोर्टर (देखें वीडियो)

स्टिंग में फंसे कर्नाटक के विधायक अशोक खेनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्टर को गाली देते नजर आ रहे हैं। खेनी समेत 12 विधायकों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुंबई भेजा है। इन सभी को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर एक होटल में रखा गया है। टाइम्स नाऊ ने हाल ही में एक स्टिंग किया है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता ने निर्दलीय उम्मीदवारों को पैसा ऑफर किया। 

वायरल वीडियो में टाइम्स नाऊ की रिपोर्टर खेनी से स्टिंग पर प्रतिक्रिया मांगती दिख रही है। लेकिन खेनी जवाब नहीं दे रहे हैं और जब रिपोर्टर बार-बार सवाल पूछती है तो वह खिसिया कर ‌उसे गाली देते हैं। इसके बाद टाइम्स नाऊ की महिला रिपोर्टर मेघा बिफर पड़ती हैं और जमकर खेनी की क्लास लेती हैं।

तब खेनी मुंह छिपाकर कार में बैठकर भाग जाता है। इसके बाद टाइम्स नाऊ के संपादक अरनब गोस्वामी ने विधायक खेनी को आन एयर चैट पर लेकर जमकर उनकी बखिया उधेड़ी। विधायक द्वारा महिला रिपोर्टर को गाली दिए जाने का वीडियो नीचे है, क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=8qVaGd5xwmY

आगे पढ़ें….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन