Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

जमीन घोटाले में पत्रकार गंगा पाठक पर FIR, पत्नी समेत 10 आरोपी, खुलासे और हो सकते हैं अभी!

बलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में पत्रकार गंगा पाठक और उनकी पत्नी ममता पाठक समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

पत्रिका की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, गंगा पाठक ने पत्रकारिता के प्रभाव का इस्तेमाल कर आदिवासी परिवारों के जाति प्रमाण पत्र बदलवाए और उन्हें OBC श्रेणी का दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। बाद में यह जमीन पत्नी ममता पाठक के नाम कर दी गई। इस पूरे षड्यंत्र में बिचौलियों, वेंडरों और गवाहों का एक गिरोह सक्रिय था, जिसने सरकारी रेकॉर्ड में हेरफेर कर यह घोटाला अंजाम दिया।

कब खुला मामला?

शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच की, जिसमें फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। SDM जबलपुर अभिषेक सिंह ठाकुर ने गड़बड़ी पाए जाने पर रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत की शिकायत पर तिलवारा पुलिस ने बुधवार को FIR दर्ज की।

किन धाराओं में केस दर्ज?

गंगा पाठक, ममता पाठक और अन्य आरोपियों के खिलाफ IPC की धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक साजिश और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

खुलासे और हो सकते हैं अभी

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर में आदिवासी जमीनों की हेराफेरी से जुड़े और भी मामले सामने आ सकते हैं। गंगा पाठक के अन्य कारनामों की जांच जारी है, और प्रशासन भू-माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन