Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंकल दो “गोगो” दे दीजिए!

विनय मौर्या-

बात 2 साल पहले की है। वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड किनारे एक दुकान पर खड़ा था तभी “उप-जिलाधिकारी” लिखी कार रुकी उसमें से 22-25 साल की दो लड़कियां निकली दुकानदार से …अंकल एक दो लीटर का कोल्डड्रिंक दे दीजिए… अंकल एक बड़ा वाला चिप्स भी। फिर दाहिने बाएं और कार में बैठे ड्राईवर की तरफ देखने के बाद तसल्ली होने पर अंकल दो “गोगो” दे दीजिए और सामान लेकर चली गईं।

दरअसल गोगो एक पेपर है जिसमें गांजा भरकर सिगरेट की तरह पिया जाता है। आजकल के टीनएज लड़के लड़कियों में गांजे की जबरदस्त आदत लग चुकी है। सूखा,सुलभ कैरी करने में आसान और जल्दी पकड़ में न आने और मदमस्त नशे के कारण लड़के लड़कियों में गांजे का प्रचलन बढ़ गया है। इसको सब कोडवर्ड में बाबा, ज्वाइंट,भोले समेत कई नाम से आपस मे बातचीत करते हैं।

गंजेड़ी लड़कों लड़कियों की पहचान है कि उनके होंठ सूखे रहते हैं। वह खोये-खोये रहते हैं। आंखे फैली हुई हल्का लाल होती है। यह बात भी करेंगे तो बेसिरपैर के विषय पर। इनका ड्रेस सेंस भी सबसे अलग दिखेगा।

अगर गंजेड़ी अधेड़ है तो वह खुद को धर्म आध्यात्म औऱ राजनीति का सबसे बड़ा जानकर साबित करेगा। ढेर सारा अंगूठी मालाओं को धारण किये रहेगा।

https://x.com/yashbhadas/status/1925072278942859519?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन