Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा से गरिमा का इस्तीफा, राधेश्याम को नई जिम्मेदारी, जागरण से दिनेश दिनकर रिटायर

सहारा समय में बीते दिनों में कई तब्दीलियां हुई हैं. राजस्थान चैनल की हेड गरिमा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्हें एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कुछ महीनों पहले सहारा समय ज्वाइन कराया था. गरिमा ने इस्तीफे की पुष्टि की है. उन्होंने सहारा मीडिया के अपने संक्षिप्त कार्यकाल में सहयोग के लिए सबको धन्यवाद कहा.

जानकारी मिली है कि गरिमा के इस्तीफे के बाद राधेश्याम राय को सहारा समय राजस्थान चैनल का हेड बनाया गया है. उधर, खबर है कि आर्थिक गड़बड़ियों में फंसे मनोज मनु को लेकर सहारा की एक टीम द्वारा की जा रही इंक्वायरी आखिरी चरण में है.

दैनिक जागरण, मेरठ से सूचना मिली है कि वहां कार्यरत सिटी चीफ दिनेश दिनकर रिटायर हो गए हैं. सूत्रों का कहना है कि दिनेश दिनकर एक्सटेंशन के इच्छुक थे लेकिन प्रबंधन ने उन्हें समय से नमस्ते कर रिटायरमेंट दे दिया. बताया जाता है कि दिनेश दिनकर अब खुद का एक अखबार निकालने की तैयारी में हैं. दिनेश दिनकर लंबे समय से दैनिक जागरण में थे. वे मेरठ में लायजनिंग और पीआर कार्य के लिए जाने जाते हैं. दैनिक जागरण मेरठ प्रबंधन के करीबी रहे दिनेश दिनकर एक्सटेंशन न मिलने से तात्कालिक तौर पर मायूस हो गए लेकिन अब वे खुद का अखबार निकालने के लिए तत्पर हो चुके हैं.

https://youtu.be/rM1tVLifETc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन