Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर क्यों हुआ था हमला? जांच रिपोर्ट पढ़ें

लखनऊ: जेल विभाग ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर 30 सितंबर 2025 को लखनऊ जेल में हुए हमले को पूरी तरह आकस्मिक घटना बताया है.

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस घटना की जांच किसी रिटायर्ड हाई कोर्ट जज से करने की मांग की थी.

इस पर डीआईजी जेल सुभाष चंद्र शाक्य द्वारा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री को भेजी आख्या के अनुसार गायत्री प्रजापति ने बंदी विश्वास राजपूत पुत्र सत्य प्रकाश को 30 सितंबर की शाम में ओपीडी में दवा वितरण के समय अपशब्द कहे, जिसके आवेश में विश्वास ने अलमीरा की लोहे की पटरी से उन्हें चोट पहुंचाई थी. गायत्री प्रजापति का केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत बेहतर है.

बंदी विश्वास राजपूत को जेल अस्पताल वार्ड से हाई सिक्योरिटी वार्ड में निरुद्ध किया गया है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है.

जेल मुख्यालय की जांच रिपोर्ट की प्रति

जेल विभाग के अनुसार इस मामले में कोई भी राजनीतिक षड्यंत्र होना सामने नहीं आया है, अतः किसी अग्रिम कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन