Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

किसी पीएम के लिए ऐसी हेडिंग किसी अखबार में नहीं छपी होगी, देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़बोलापन अब उन पर भारी पड़ने लगा है. नोटबंदी के दिनों में बोल गए थे कि अगर वो गलत करेंगे तो चौराहे पर लाकर जिंदा जला दिया जाए. कुछ इसी टाइप उनकी टिप्पणी थी. तब भक्तों और गोदी मीडिया ने जमकर इसे हाईलाइट किया था और मोदीजी की नीयत को सही बताते हुए नोटबंदी के विरोधियों को आड़े हाथों लिया था.

मोदी की कही पुरानी बात पर उनको चौराहे पर आने का न्योता… ये आज द टेलीग्राफ में छपी खबर है… फिलहाल ये खबर और इसकी हेडिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है…

ये है मोदीजी द्वारा कही गई पुरानी बात… इसे ही याद दिलाकर राहुल ने मोदीजी को चौराहे पर आ जाने का आह्वान किया है…

अब जबकि ये साबित हो गया कि नोटबंदी फेल रही और मोदी जी के भाषण-दावे वाकई जुमले थे तो राहुल गांधी ने मोदी जी से मांग कर दी है कि अब वे उसी चौराहे पर आ जाएं जहां के लिए वो बोले थे. ये तो चलो खैर नताओं की बात हुई.

द टेलीग्राफ अखबार ने जिस तरह से राहुल के बयान पर आधारित खबर की हेडिंग लगाई है, वो वाकई दुर्लभ है. खासकर मुख्यधारा के अखबारों में इतनी हिम्मत तो बिलकुल न होगी जो पीएम को लेकर ऐसी हेडिंग लगा दें. उपर देखें टेलीग्राफ की हेडिंग और पढ़ें वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह की इस पर एक टिप्पणी….

Sanjaya Kumar Singh : मोदी जी, आपके फरमाए चौराहे पर आपका स्वागत है… प्रधानमंत्री गुरुवार को काठमांडो पहुंचे। पर वहां भी पुराने भारतीय नोटों का लफड़ा है। पुराने भारतीय नोट नेपाल में भी चलते थे और नोटबंदी के बाद वहां के बैंकों में तथा नागरिकों के पास अनुमानतः 146 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रतिबंधित नोट पड़े हैं जिन्हें बदलने के लिए नेपाल भारत पर दबाव डालता रहा है पर भारत अभी तक राजी नहीं हुआ है। नोटबंदी में जो 13,000 करोड़ रुपए या 0.7 प्रतिशत नोट नहीं बदले जा सके उसका बड़ा हिस्सा नेपाल में है।

टेलीग्राफ में छपी पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें…

Epaper.TelegraphIndia.com/imageview

इसे भी पढ़ें….

नोटबंदी के दौरान भाजपा वालों ने काले धन को सफेद किया-कराया था, ये रहा प्रमाण!

xxx

The Telegraph का आज का पहला पेज फिर जबरदस्त है, जरूर देखें

xxx

आ गए आंकड़े : नोटबंदी फेल, न काला धन लौटा न आतंकवाद गया, ‘भक्त’ गायब!


https://www.youtube.com/watch?v=lqz6FVLqHxo

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन