Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

खुद को पुलिसवाला बताकर बदमाशों ने गाजीपुर के कारोबारी से बनारस में आठ लाख रुपये लूट लिए!

वाराणसी में गुरुवार की सुबह भीड़भाड़ वाले कबीरचौरा इलाके में पुलिस चौकी के पास ही दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. गाजीपुर के दिलदार नगर के कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिए.

गाजीपुर जिले के दिलदार नगर बाज़ार के कारोबारी तबरेज़ अहमद 14 लाख रुपए लेकर वाराणसी पहुंचे थे. सुबह दिलदार नगर से विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करते हुए वह काशी स्टेशन पर सुबह करीब 9:30 बजे उतरे. वहां से मैदागिन के लिए ऑटो बुक किया. मैदागिन पर ही ऑटो से उतरे और गोला दीनानाथ में थोक किराना व्यापारी राजेश केसरी के यहां पहुंचे. वहां किराना व्यापारी को पांच लाख रुपये देकर नौ लाख रुपए लेकर बेनिया के लिए निकले. नौ लाख में से चार लाख बैग में रखे थे. पांच लाख कमर में बांध रखा था.

बैग में चार लाख रुपयों को दो हिस्सों में रखा था. तीन लाख एक पॉकेट में और एक लाख अलग रखा हुआ था. कबीरचौरा तिराहे के पास से उसने ऑटो बुक किया और बेनिया के लिए चलने को कहा. पियरी पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया.

कारोबारी से लुटेरों ने कहा कि दोनों पुलिस से हैं. सूचना मिली है कि तुम्हारे पास हथियार है. हथियार चेक कराने के नाम पर कारोबारी को ऑटो से नीचे उतार लिया. पहले बैग चेक करने के बहाने तीन लाख रुपये निकाल लिए. इसके बाद चेकिंग के दौरान ही कमर में बंधे पांच लाख रुपए भी ले लिए.

व्यापारी से आठ लाख लेकर दोनों बाइक से वापस कबीरचौरा की तरफ भाग निकले. बदमाशों के रुपए लेकर भागते ही व्यापारी भी शोर मचाते हुए उनके पीछे भागे, इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ कर पाते, दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो गए.

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे एक कैमरे को चेक किया तो फुटेज में बाइक सवार लुटेरे भागते नजर आए. उनके पीछे कारोबारी दौड़ाता दिखाई दिया. पियरी चौकी पर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने कारोबारी से पूरी जानकारी ली. डीसीपी के अनुसार लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है. रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग हासिल करने की कोशिश हो रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन