Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए विनोद कुमार पांडेय

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार मिश्र बाजार कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ।

चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्व श्री सूर्यवीर सिंह को 25 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की है। अध्यक्ष पर मिले मतों में श्री विनोद कुमार पाण्डेय को 49 मत और श्री सूर्यवीर सिंह को 24 मत प्राप्त हुए हैं।

उपाध्यक्ष पद (दो पद) पर हुई मतगणना में श्री शिवेश कुमार पाण्डेय को 57 मत, श्री अभिषेक कुमार सिंह को 53 मत तथा श्री चन्द्र मौली पाण्डेय को 27 मत प्राप्त हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री शिवेश कुमार पाण्डेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री अभिषेक कुमार सिंह विजयी घोषित किये गये हैं।

इसी प्रकार महामंत्री पद की हुई मतगणना के अनुसार श्री चन्द्र कुमार तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री देवव्रत विश्वकर्मा को 5 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की है। महामंत्री पर मिले मतों के अनुसार श्री चन्द्र कुमार तिवारी को 31 मत तथा श्री देवव्रत विश्वकर्मा को 26 मत तथा श्री अनिल कुमार को 15 मत प्राप्त हुए हैं।

संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसके आधार पर संयुक्त मंत्री पद पर श्री शिव प्रताप तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री इन्द्रासन यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।
चुनाव अधिकारियों में डा. ए.के.राय, रविकान्त पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, दुर्गविजय सिंह तथा आलोक त्रिपाठी शामिल रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन