Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फर्जी एग्जिट पोल पेश करने वाली ‘गोदी टीवी मीडिया’ और उसके ‘दलाल एंकर’ फिलहाल बेहोश हैं

Asrar Khan : यह तो पक्का है कि इंडिया टुडे को छोड़कर सारे न्यूज चैनलों ने फर्जी एग्जिट पोल पेश किया …महाराष्ट्र में भाजपा+शिव सेना को 243 /288 सीट दे दिया और हरियाणा में भाजपा को 75 /90 दे दिया …. इनकी हिमाकत देखिए कि कांग्रेस+ को खत्म घोषित कर दिया…. जबकि उसने महाराष्ट्र में 100 का आंकड़ा छू लिया….. हरियाणा में भाजपा 75 का आधा 38 सीट भी नहीं जीत पा रही है…. कांग्रेस 34 पर पहुंच चुकी है …

Ambrish Kumar : ओपिनियन पोल को छापने दिखाने के लिए चैनल अख़बार को मोटा पैसा दिया जाता है और एंकर /संपादक की साख का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल यह चुनाव प्रचार का एक तरीका है जिसमें मीडिया का ठीक से इस्तेमाल होता है. नतीजा सामने है. किन किन चैनल ने धोखा दिया आप खुद पता करें. किन किन एंकरों ने यह काम किया उन्हें भी जानें पहचानें. आगे फिर काम आयेंगे.

Sarvapriya Sangwan : टीवी न्यूज़ चैनलों में होड़ थी कि बीजेपी को कौन ज़्यादा सीट देगा एग्ज़िट पोल में.

Jai Prakash Singh : एग्जिट पोल करने वाले गोदी मीडिया के दलाल एंकरों की मरी नानी दोबारा स्वर्गवासी हो गयी… रो भी नहीं पा रहे बेचारे…

सौजन्य : फेसबुक

इसे भी पढ़ें-

एबीपी न्यूज वालों ने अपनी नाक कटवा ली… सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन