Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के विद्यार्थी लैब और क्लास रूम के लिए बैठे धरने पर, देखें वीडियो

गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बाल दिवस के दिन अपनी कक्षा और लैब के लिए धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों की मांग है कि उनसे महंगी फीस तो ली जाती है लेकिन विश्वविद्यालय में किसी भी तरह की फैसिलिटी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षा में बैठने के लिए टूटे बेंच है तो छत भी बारिश में चुने लगती है। वाशरूम तक ठीक नहीं है।

हाल ही में एक कक्षा की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कोई उसके नीचे नहीं था नहीं तो गंभीर चोट लग सकता था। इससे पहले विभागाध्यक्ष प्रो0 कमलेश गुप्त छात्रों की मांग अपने स्तर से पूरी न कर पाने के बाद एक दिन का अनशन कर चुके है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विद्यार्थी इन्ही मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव कर चुके हैं। उस वक़्त आनन फानन में कुलपति पूनम टंडन ने किसी अन्य लैब का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके मीडिया लैब देने की घोषणा कर दी। परंतु मांगें पूरी नहीं की गई।

गोरखपुर विश्वविधालय का पत्रकारिता पाठ्यक्रम हिंदी विभाग के अंतर्गत स्ववित्तपोषित कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित हो रहा है। NIIRF रैंकिंग में पत्रकारिता के रैंकिंग में प्रथम स्टेट यूनिवर्सिटी का रैंक मिला हुआ है। परंतु यहां न तो लैब है न ही बैठने के लिए उचित कमरे और न ही डिजिटल बोर्ड।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन