Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महाराष्ट्र सरकार जल्द बनाएगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप

मुंबई : विधानपरिषद में विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि पिछले तीन साल में राज्य भर में करीब 265 पत्रकारों पर हमले हुए। उन पर झूठे आरोप लगाकार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी हत्या हो रही है। सरकार बिना देरी किए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़ा से कड़ा कानून बनाए।

गत दिनो महा राष्ट्र विधानसभा में सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए राज्य मंत्री राम शिंदे ने कहा कि पत्रकारों पर होने वाले हमले रोकने के लिए सरकार कड़ा से कड़ा कानून बनाएगी। कड़क कानून बनाने के लिए दोनों पक्ष के विरोधी पक्ष नेता, ग्रुप लीडर की जल्द ही बैठक बुलाएंगे। एक महीने में कानून का स्वरूप तैयार हो जाएगा। राज्य मंत्री शिंदे ने कहा कि पिछले तीन साल में राज्यभर में 77 पत्रकारों पर हमले हुए हैं।

एनसीपी के किरण पावसकर ने कहा कि जो काम पुलिस नहीं कर सकी उसे पत्रकारों ने किया। अरुणा शानबाग के हत्यारे को कोई नहीं खोज सका, पर पत्रकार ने खोजा। सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अट्रॉसिटी जैसे कड़े कानून बनाए, ताकि पत्रकारों पर हमला करने वालों की जमानत न हो सके। माणिकराव ठाकरे, संजय दत्त, भाई जगताप, हेमंत टकले, विद्या चव्हाण सहित अन्य सदस्यों ने भी इस मामले को जोर-शोर से उठाया। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन