Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गुझिया पार्टी में पत्रकारों का घनघोर अपमान, ब्लॉक प्रमुख और BDO के खिलाफ कार्रवाई की मांग!

बाराबंकी | उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिले के एक ब्लॉक सभागार में चल रही पार्टी में एंट्री न मिलने से भड़के पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

जानकारी के अननुसार, ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख और बीडियो की गुझिया पार्टी चल रही थी। दैनिक रोहित संवाद के रिपोर्टर दीपक कुमार मिश्रा पार्टी की कवरेज करने पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद बीडीओ अदिति श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने उन्हें रोक दिया।

दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों से कहा कि अंदर पर्सनल मीटिंग चल रही है। जबकि पत्रकार के अनुसार मीटिंग की आड़ में गुझिया पार्टी चल रही थी। गुपचुप तरीके से चल रही पार्टी में पत्रकारों को एंट्री न देने की बात पता चलते ही पत्रकार भड़क गए।

इस घनघोर अपमान से नाराज दर्जनों पत्रकारों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी की। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए ब्लॉक प्रमुख और वीडियो के खिलाफ कार्रवाई संबंधी पत्र एसडीएम को सौंपा तो मामला जानकर एसडीएम भी दंग रह गए।

इस गुझिया पार्टी के विरोध में अनिल कनौजिया, फक्कड़ शर्मा, ननकू मामा, मनोज शिक्ला, हसन रजा, सतीश शर्मा, विपिन पटेल, विजय सिंह, मंगल यादव, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार समेत दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारों द्वारा दिया गया ज्ञापन…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन