Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

‘पाउडर स्टेट’ में तब्दील हो रहा ‘ड्राय स्टेट’ गुजरात : चार साल में 32,813 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

बीजेपी के दो दशक पुराने शासन में गुजरात में नशीले पदार्थों की हो रही बाढ़, समुद्र तट से लेकर फैक्ट्रियों तक फैल चुका है नशे का नेटवर्क…

राजू पारुलेकर-

गुजरात, जिसे ‘ड्राय स्टेट’ यानी शराबबंदी वाले राज्य के रूप में जाना जाता है, अब ‘पाउडर स्टेट’ बनता जा रहा है। बीते चार वर्षों में यहां लगभग ₹32,813 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई हैं। ये आंकड़े सिर्फ बरामदगी के हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में ड्रग्स का व्यापार कितनी तेज़ी से फैल रहा है।

बड़ी बरामदगियाँ:

अप्रैल 2025: गुजरात के तट पर 300 किलो संदिग्ध मेथामफेटामिन जब्त, मूल्य लगभग ₹1,800 करोड़।

नवंबर 2024: पोरबंदर तट के पास फिर से मेथामफेटामिन की बड़ी खेप, आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी।

अक्टूबर 2024: भरूच के अंकलेश्वर GIDC स्थित अवसर इंटरप्राइज़ फैक्ट्री से नशीले पदार्थ बरामद, जांच लंबित।

अक्टूबर 2024: अवकार ड्रग्स लिमिटेड फैक्ट्री, अंकलेश्वर से 518 किलो कोकीन बरामद, कीमत ₹5,000 करोड़।

अप्रैल 2024: पोरबंदर तट पर 173 किलो हैशिश (₹60.5 करोड़) और 86 किलो संदिग्ध हेरोइन (₹602 करोड़) जब्त।

फरवरी 2024: पोरबंदर तट से 3,300 किलो नशीले पदार्थ जब्त (1,300 से ₹2,000 करोड़ मूल्य)।

सितंबर 2023: कच्छ की क्रीक से 80 किलो कोकीन, कीमत ₹800 करोड़।

अगस्त 2022: अंकलेश्वर की फैक्ट्री से 513 किलो एमडी (₹1,026 करोड़)।

सितंबर 2021: अडाणी संचालित मुंद्रा पोर्ट से 2,988 किलो हेरोइन बरामद, मूल्य ₹21,000 करोड़।

जुलाई 2021: मुंद्रा पोर्ट से 75 किलो हेरोइन, ₹375 करोड़।

अप्रैल 2021: जखाऊ तट के पास नशीली खेप (मूल्य ₹150 करोड़)।

चौंकाने वाले आंकड़े:
साल 2018 से 2022 के बीच कुल 937 टन ड्रग्स जब्त किए गए। इनमें कोकीन, हेरोइन, एमडी, चरस, हैशिश और मेथामफेटामिन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ शामिल हैं।

सवाल उठता है:
जब ‘विश्वगुरु’ होने का दावा किया जाता है, गुजरात में शराबबंदी है, तो फिर ड्रग्स का इतना बड़ा जाल कैसे फल-फूल रहा है? क्या तटवर्ती सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर है, या फिर राजनीतिक संरक्षण के बिना इतना बड़ा कारोबार संभव है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन