Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बेगूसराय के वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद मिश्र ‘बाबा’ का निधन

बेगूसराय, 22 जुलाई (हि.स.)। बेगूसराय में पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह जाने वाले गुणानंद मिश्र (बाबा) का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा दिल्ली में इलाजरत थे। इसी दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही जिलेभर में शोक की लहर फैल गई है।

राजनेता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और पत्रकार जगत उनके निधन से शोकाकुल है। उल्लेखनीय है कि शाम्हो के मूल निवासी गुणानंद मिश्र बाबा के नाम से मशहूर थे तथा जब बेगूसराय आए तो यहीं के होकर रह गए और चार दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थे।

हाल-फिलहाल उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ के पद से अपनी सेवा समाप्त की। उन्होंने पत्रकारिता को नई दिशा और दशा भी, बल्कि वर्तमान में कार्यरत 50 से अधिक पत्रकारों ने उन्हीं से पत्रकारिता एबीसीडी सिखा था। इसके अलावा उनके सानिध्य में काम करने वाले कई लोग पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्र में बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं।

निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा, विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर,ज्ञसेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक सिंह, विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिंह, आर्यभट्ट के प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, आईएमए के सचिव डॉ. रंजन चौधरी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय ईश्वर, एवं डॉ. राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    July 23, 2023 at 8:08 pm

    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
    विनम्र श्रद्धांजलि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन