Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण बरेली के सिटी चीफ ज्ञानेंद्र सिंह ट्रेन से गिरकर घायल

बरेली से एक दुखद खबर है कि दैनिक जागरण बरेली में सिटी इंचार्ज की कुर्सी संभाल रहे ज्ञानेंद्र सिंह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। ज्ञानेंद्र को बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञानेंद्र इलाहाबाद अपने घर गए थे। वापसी में ट्रेन से उतरते वक्त गिर पड़े और घायल हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि वह चलती ट्रेन से उतरने लगे जिसके कारण गिर पड़े।

वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बरेली में उतरना भूल जाने के कारण जब ट्रेन काफी आगे बढ़ गई तो वो उतरने की कोशिश में कूद पड़े इसलिए जख्मी हो गए। वहीं कुछ लोग यह कह रहे हैं कि ट्रेन से बरेली उतरना भूल गए जिसके कारण बरेली से 30 किमी आगे उन्होंने चेन खींचने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन नहीं रुकी तो वो कूद पड़े. जैसे-तैसे मीरगंज के जागरण इंचार्ज ओंकार ने उन्हें बरेली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं कुछ लोग ज्ञानेंद्र के शराब पिए होने की चर्चा भी कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन