Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर से हबीब खान का इस्तीफा, केशव पंडित आईजेएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे

जयपुर से खबर है कि दैनिक भास्कर में सीनियर न्यूज़ एडिटर के बतौर काम कर रहे हबीब खान ने भास्कर से इस्तीफा दे दिया है। वे अब अपने स्तर पर ‘हबीब की रिपोर्ट’ का प्रकाशन कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि हबीब जयपुर आने से पहले कोटा और सीकर एडिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जयपुर लाया गया था। यहां उन्हें सेटेलाइट एडिशन का स्तर सुधारने के लिए लगाया गया। बाद में उनके स्थान पर स्टेट ब्यूरो चीफ रहे बाबूलाल शर्मा को सेटेलाइट एडिटर बना दिया गया। इसके तुरन्त बाद ही हबीब ने इस्तीफा दे दिया।

भास्कर से विदाई के बाद मूलतः उदयपुर निवासी हबीब ने उदयपुर से ‘हबीब की रिपोर्ट’ का प्रकाशन शुरू कर दिया। वे एक पेज के इस दैनिक डिजिटल रिपोर्ट का प्रसार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊना से खबर है कि एटीवी न्यूज़ चैनल के मालिक केशव पंडित को भारतीय जर्नलिस्ट फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम में शामिल कर लिया गया है.

इस मौके पर केशव पंडित ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने के बाबजूद वेब मीडिया के संपादक व पत्रकार अपने आपको शर्मिंदा व सरकार से ठगा महसूस करते हैं, जो बिलकुल अच्छा नहीं है. उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वेब पोर्टल के पत्रकार और संपादक को मान्यता दिया जाए. साथ ही वेब पोर्टल का पंजीकरण हो. जब देश भर के सभी पोर्टल रजिस्टर्ड होंगे तो उन पर नियम कानून भी लागू होंगे जिससे फर्जी ख़बरों में कमी आएगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन