Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जागरण, शाहजहांपुर के रिपोर्टर नरेंद्र पर जानलेवा हमला, राकेश को धमकी

शाहजहांपुर। ऑफिस बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे दैनिक जागरण संवाददाता नरेंद्र यादव पर बुधवार रात जानलेवा हमला किया गया। एक बदमाश ने हंसिया से उनका गला काट दिया और बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। घायल संवाददाता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री यादव की हालत अब खतरे से बाहर है।

शाहजहांपुर। ऑफिस बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे दैनिक जागरण संवाददाता नरेंद्र यादव पर बुधवार रात जानलेवा हमला किया गया। एक बदमाश ने हंसिया से उनका गला काट दिया और बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। घायल संवाददाता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री यादव की हालत अब खतरे से बाहर है।

उल्‍लेखनीय है कि कल शाहजहांपुर में दैनिक जागरण संवाददाता नरेंद्र यादव पर रात में धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया जिसमें वो गंभीर रूप घायल हो गए थे। बिजलीपुरा के रहने वाले नरेंद्र यादव काम समाप्त करके रात करीब 10.30 बजे घर जाने के लिए ऑफिस के नीचे आकर खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक एक हमलावर आया और उनके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे नरेंद्र का गला कट गया और वह गिर पड़े।

हमलावर घटनास्थल के पास ही खड़े अपने बाइक सवार साथी के भाग निकला। हमले के बाद नरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अभी तक यह बात साफ नहीं हो सकी है कि उनके ऊपर किए गए जानलेवा हमले की वजह क्या है। उन्‍हें खबरों को लेकर लगातार धमकियां मिल रही थीं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राकेश चंद्र साहू समेत कई पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। आरोपी बाइक सवार हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में चेकिंग कराई जा रही है।

डीआईजी आरकेएस राठौर ने कहा है कि नरेंद्र यादव के हमलावर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ शाहजहांपुर के ही दैनिक जागरण के दूसरे पत्रकार राकेश श्रीवास्‍तव के घर पर भी देर रात फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाशों ने फोन उनके घर के मोबाइल नंबर पर किया। राकेश ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। नरेंद्र पर हमले के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन