Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हर्षदा ने 20 साल बाद CNBC छोड़ा, टीवी पर मिली ऑन एयर विदाई, देखें तस्वीरें!

सीएनबीसी आवाज की एंकर हर्षदा सावंत ने संस्थान से विदा ले ली है. 20 साल बाद सीएनबीसी छोड़ने पर हर्षदा को ऑन एयर दो बजे के बुलेटिन के दौरान ही शानदार विदाई दी गई.

कॉरपोरेट इंडिया, स्टॉक मार्केट्स और स्टार्ट-अप्स से जुड़ी खबरों पर हर्षदा की मजबूत पकड़ मानी जाती है. उनके पास 20 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है.

पत्रकारिता करियर की शुरूआत उन्होंने आजतक में बतौर रिपोर्टर की. वहां उन्होंने इक्विटी मार्केट्स, एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑटो, एडवरटाइजिंग ट्रेंड्स और स्पोर्ट्स की रिपोर्टिंग की.

स्टोरीटेलिंग, न्यूज राइटिंग, ब्रेकिंग न्यूज और एडिटिंग में हर्षदा को महारत होना बताया जाता है. साल 2004 में हर्षदा सीएनबीसी में शामिल हुई थीं. वह चैनल की फाउंडर मेंबर्स में से एक हैं.

हर्षदा ने हिंदी बिजनेस जर्नलिज्म के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने इंडिया इंक में सबसे बड़े नामों पर रिपोर्टिंग करने के साथ ही कई युवा स्टार्ट-अप्स को दुनिया के सामने लाईं.

साल 2017 में हर्षदा को इनोवेशन पर एक स्पेशल सीरीज के लिए व्यवसायिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिल चुका है.

हर्षदा की विदाई पर दिल्ली स्टूडियो से एंकर वीरू ने ऑन एयर कविता पढ़ी. चैनल के एमई अनुज ने तो ऑन एयर यहां तक कह दिया कि यदि हर्षदा कह दें तो रात 12 बजे से पहले उन्हें वापस चैनल में ले लिया जाएगा.

इनपुट है कि हर्षदा मीडिया सेक्टर से हटकर किसी और सेक्टर में जा रही हैं. हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है.

देखें ऑन एयर विदाई की तस्वीरें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prakash Rahane

    April 4, 2025 at 10:02 am

    We miss your quick analysis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन