Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शीना (खुद की बेटी) और राहुल (पति पीटर का बेटा) के बीच रिलेशनशिप से हत्यारिन बन गई इंद्राणी मुखर्जी!

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी आखिर अपनी ही बेटी की हत्या कैसे करा सकती हैं? लेकिन ये खुलासा हो चुका है कि इंद्राणी ने अपनी ही बेटी शीना वोरा की हत्या की. बेटी शीना के बारे में इंद्राणी ने अपने पति पीटर मुखर्जी तक को बता रखा था कि वह उसकी बहन है. इंद्राणी ने पुलिस के सामने शीना को अपनी बेटी के रूप में कुबूल किया है. एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि शीना (इंद्राणी की बेटी) और पीटर मुखर्जी के बेटे के बीच रिश्ते थे. यानी पति-पत्नी के बच्चों के बीच आपस में संबंध थे.

(शीना की फाइल फोटो. इनसेट में शीना और राहुल की नजदीकी दिखाती एक फाइल फोटो.)

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी आखिर अपनी ही बेटी की हत्या कैसे करा सकती हैं? लेकिन ये खुलासा हो चुका है कि इंद्राणी ने अपनी ही बेटी शीना वोरा की हत्या की. बेटी शीना के बारे में इंद्राणी ने अपने पति पीटर मुखर्जी तक को बता रखा था कि वह उसकी बहन है. इंद्राणी ने पुलिस के सामने शीना को अपनी बेटी के रूप में कुबूल किया है. एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि शीना (इंद्राणी की बेटी) और पीटर मुखर्जी के बेटे के बीच रिश्ते थे. यानी पति-पत्नी के बच्चों के बीच आपस में संबंध थे.

(शीना की फाइल फोटो. इनसेट में शीना और राहुल की नजदीकी दिखाती एक फाइल फोटो.)

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी का कहना है कि मुझे ये जानकर धक्का लगा है कि शीना उनकी पत्नी इंद्राणी की बेटी थी. इंद्राणी ने शीना को मुझे उसकी बहन बताया था. मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था. उसने मुझे बताया था कि शीना अमेरिका में है. मेरे बेटे और शीना के रिश्ते थे. मेरे बेटे ने मुझे कहा था कि शीना दरअसल इंद्राणी की बेटी है लेकिन मैंने उसकी बात का विश्वास नहीं किया. मैं और इंद्राणी दोनों ही शीना के मेरे बेटे के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे. शीना के भाई मिखाइल वोरा ने भी शीना और इंद्राणी के मां-बेटी के संबंध का दावा किया है. इसके साथ ही इंद्राणी ने पुलिस से पूछताछ में इस बात को कबूल कर लिया है कि शीना वोरा उन्हीं की बेटी थी.  इंद्राणी को 31 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

इंद्राणी और पीटर मुखर्जी पहले से शादीशुदा थे. उन दोनों के बच्चे भी हैं. इन दोनों की शादी 2002 में हुई थी. इंद्राणी मुखर्जी INX मीडिया की CEO रही हैं. इंद्राणी से पीटर मुखर्जी ने दूसरी शादी की थी. एचआर कंसल्टेंट इंद्राणी मुखर्जी थी. इंद्राणी ने कई चैनल लांच किए. 2009 में इंद्राणी और पीटर ने INX मीडिया छोड़ा.

इंद्राणी मुखर्जी की बेटी की हत्या 2012 में हुई थी. उस समय शीना 24 साल की थी. इंद्राणी मुखर्जी और शीना वोरा के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. 2012 से शीना का पता नहीं था लेकिन मुखर्जी परिवार ने किसी को नहीं बताया. 2012 में रायगढ़ के जंगलों में शव मिला था. बाद में तफ्तीश में पता चला कि शव शीना का है. रायगढ़ पुलिस की जांच पर बाद में मुंबई पुलिस ने इंद्राणी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया.

उल्लेखनीय है कि अदालत में रिमांड मांगते हुये पुलिस ने इंद्राणी के ड्राईवर को हथियार बनाया. ये वही शख़्स था जो 2012 में इंद्राणी का वफादार हुआ करता था. जब इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना वोरा को मारने का प्लान बनाया तो ये ड्राइवर ही इस अपराध में उसका पार्टनर बना. शीना इंद्राणी वोरा की इकलौती बेटी थी, दोनों में अच्छी बनती थी लेकिन उसने दुनिया के सामने शीना को हमेशा अपनी बहन के रूप में पेश किया. शीना का इंद्राणी के सिवाय कोई था भी नहीं. इंद्राणी एक समय में एचआर की मैनेजर हुआ करती थी और बाद में वही पेशा शीना ने भी चुना और वो जल्द ही एक बड़े कॉरपोरेट कंपनी में काम करने लगी.

उथल-पुथल और दो शादियों के बाद इंद्राणी ने पीटर को चुना और जब पीटर अपने करियर के शिखर पर थे तब दोनों की शादी हो गई. दोनों ने जब स्टार इंडिया छोड़ा तो एक नई मीडिया कंपनी बनाई, लेकिन ये सब कुछ ज्यादा नहीं चल पाया. पीटर और इंद्राणी कुछ कानूनों के उल्लंघन के मामले में कई एजेंसियों की नज़र में चढ़े और थोड़े ही दिनों में पता चला कि अब उनका नया ठिकाना लंदन है.  जब तमाम लोगों की नज़रें और ख़बरें ठंड़ी पड़ गई तो एक बार फिर इंद्राणी मुंबई में नज़र आने लगीं और उनके पति पीटर के कई मीडिया वेंचर की खबरें भी आईं लेकिन कुछ जमता हुआ सा नहीं दिखा.

2012 में इंद्राणी को अचानक से कुछ ऐसा पता लगा जो वो सहन न कर पाई. शीना और उनके पति पीटर के बेटे राहुल के रिश्तों की ख़बर से इंद्राणी ऐसा तिलमिलाई की अपने ड्राइवर के साथ मिलकर शीना की हत्या कर डाली. उसकी लाश को रायगढ़ के जंगलों में ठिकाने लगा दिया. जब राहुल और शीना के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर दोनों घर में तनाव रहने लगा तभी राहुल ने पीटर को बताया था कि शीना, इंद्राणी की बेटी थी. फिर शीना अचानक गुम हो गई. उसने पीटर को बताया कि शीना पढ़ाई करने के लिए यूएस चली गई है. शीना की गुमशुदगी पर इंद्राणी ने कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और पीटर को भी कुछ पता नहीं चल पाया था. हत्या के तीन साल बाद सब कुछ सामान्य हो चुका था और शीना की खोजख़बर लेने वाला भी कोई नहीं था.

इंद्राणी के कथित हत्या में शामिल होने का राज़, राज़ ही रहता अगर उनका ड्राइवर गैरकानूनी हथियार के केस में ना पकड़ा जाता. जब वो पुलिस की गिरफ़्त में आया तो कुछ ही दिन में ये राज़ भी उगल दिया कि कैसे उसने इंद्राणी के साथ मिलकर शीना की हत्या की. इस पूरी मर्डर मिस्ट्री और हिला देने वाली कहानी में अभी ऐसे कई राज खुलने वाले हैं जो सेक्स, पैसा और हाईप्रोफाइल जिंदगी के कई परतें उतार देगी. पुलिस की पूछताछ के दौरान इंद्राणी मुखर्जी ने कुबूला कि शीना उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी थी. इंद्राणी ने बेटी की बात पति से छुपा रखी थी. इंद्राणी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि इंद्राणी ने शीना को उसकी बहन बताया था.

इंद्राणी मुखर्जी के अलावा पुलिस ने इंद्राणी के ड्राइवर श्याम मानव मनोहर राय को भी गिरफ्तार किया हुआ है. पुलिस ने इन दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश करके 31 अगस्त तक हिरासत में लिया है. इंद्राणी ने वर्ष 2007 में 9एक्स मीडिया खोला था और वह उसकी सीईओ थीं. उन्होंने वर्ष 2002 में पीटर से शादी की थी. सूत्रों के मुताबिक तीन साल पुराना यह मामला तब सामने आया जब कुछ दिनों पहले गैरकानूनी हथियार के मामले में श्याम को गिरफ्तार किया गया था. उसने पूछताछ में शीना की हत्या के बारे में बताया और इसमें इंद्राणी के सहभागी होने की भी बात कही. इसके बाद पुलिस की एक टीम रायगढ़ के जंगल में गई जहां श्याम की निशानदेही पर शीना के शव के कुछ अवशेष मिले. पुलिस ने इंद्राणी को मंगलवार को समन भेजकर बुलाया. उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई. प्राथमिक जांच में पुलिस ने इंद्राणी को संदिग्ध पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शक है कि संपत्ति विवाद की वजह से शीना की अपहरण के बाद हत्या की गई होगी और इसमें इंद्राणी भी शामिल है.

इंद्राणी स्टार इंडिया में एचआर थी, तब उनके बॉस पीटर हुआ करते थे. स्टार इंडिया में रहते हुए ही दोनों के बीच प्यार हुआ. कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद पीटर ने इंद्राणी को प्रपोज़ किया था.  2002 में इंद्राणी की पीटर मुखर्जी से शादी हुई. पीटर मुखर्जी की ये दूसरी शादी थी. शादी के समय पीटर 46 और इंद्राणी 30 वर्ष की थी. पीटर के पहली पत्नी से दो बेटे और एक बेटी है. पीटर ने 2007 में 9X चैनल शुरू किया. इस कंपनी में वे खुद चेयरमैन बने और इंद्राणी को सीईओ बनाया. 2009 में दोनों ने कंपनी से इस्तीफ़ा दे दिया था.

हाई प्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस में बुधवार को नया ट्विस्‍ट आ गया जब स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने दावा किया कि उनकी दूसरी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ने शीना को अपनी बहन बताया था, जबकि असल में वह इंद्राणी की बेटी थी. इस खुलासे के बाद मुंबई में पीटर से पूछताछ के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई. उधर, कोलकाता में भी पुलिस इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्‍ना से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची. बताया जाता है कि शीना संजीव और इंद्राणी की बेटी थीं. वहीं, खुद को इंद्राणी का बेटा बता रहे मिखाइल बोरा ने गुवाहाटी में कहा कि वे जानते हैं कि किस वजह से शीना का मर्डर हुआ. इसका खुलासा करने से पहले वे इंद्राणी के पुलिस में दिए बयान का इंतजार करेंगे. शीना के मर्डर की सही वजह अब तक पता नहीं चली है. पुलिस प्रॉपर्टी और ऑनर किलिंग के एंगल से केस की जांच कर रही है.

गुवाहाटी से शीना के भाई मिखाइल बोरा ने मीडिया से बातचीत की. मिखाइल ने कहा- मैं भी शॉक में हूं. हां, इंद्राणी मेरी बहन नहीं, मां है. मुझे यह बात साबित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसी ने मुझे जन्म दिया है. किसी भी जांच में यह बात कन्फर्म हो सकती है. मुझे मेरी बहन के लिए इंसाफ चाहिए. मैं जब भी शीना के बारे में पूछता था, इंद्राणी कहती थी कि वह यूएस में है और खुश है. इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बताती थी. इससे पहले शीना मुंबई में ही रिलायंस में जॉब करती थी. मैं नहीं जानता कि पुलिस किस एंगल से जांच कर रही है. मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि शीना के असली कातिल का पता चल जाए.

इन्हें भी पढ़ सकते हैं….

इंद्राणी मुखर्जी अपनी बहन की हत्या के आरोप में अरेस्ट

xxx

बेटी को बहन बताती थी इंद्राणी… तीसरी शादी की थी पीटर मुखर्जी से…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन