Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बेटी को बहन बताती थी इंद्राणी… तीसरी शादी की थी पीटर मुखर्जी से…

सास बहू की बजाय मां बेटी की इस उलझी कहानी की परतें जितनी खुल रही हैं, उतने ही नए नए खुलासे हो रहे हैं. स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी का कहना है कि इंद्राणी मुखर्जी ने उन्हें शीना को हमेशा बहन बताया. अब पता चल रहा है कि वो बहन नहीं बल्कि बेटी थी. उधर, यह भी पता चला है कि इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से तीसरी शादी की थी. उसने अपनी पहले की दो शादियों को भी छुपा रखा था. इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है.

((पहली और दूसरी तस्वीर में पीटर मुखर्जी व इंद्राणी मुखर्जी. तीसरी तस्वीर में पीटर मुखर्जी का बेटा रोहित मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना वोरा. चौथी तस्वीर में बेटी मां शीना वोरा और इंद्राणी मुखर्जी. आखिरी तस्वीर में इंद्राणी का बेटा मिखाइल वोरा.))

इंद्राणी का बेटा भी है मिखाइल नाम से. बेटे का कहना है कि उसकी मां हमेशा झूठ दर झूठ बोला करती थी. रहती थी मुंबई में लेकिन फोन पर कहती थी कि वो लंदन में है. इंद्राणी के बेटे का कहना है कि अगर मां इंद्राणी खुद गुनाह नहीं कबूल करती है तो वह सारे सच पुलिस को बता देगा. अभी वो इंतजार कर रहा है कि इंद्राणी खुद क्या पुलिस को बताती है. पता चल रहा है कि शीना के पहले पति से एक बेटा और बेटी है. ये बेटा मिखाइल है और बेटी शीना. बेटी शीना का इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी के बेटे रोहित मुखर्जी से अफेयर चल रहा था. शीना और रोहित एक अलग फ्लैट में साथ रहा करते थे. इससे भी इंद्राणी नाराज थी.

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी का कहना है कि शीना मेरी बीवी की छोटी बहन है, ऐसा मुझे 15 साल से पता है. मुझे मालूम नहीं था कि वो बहन नहीं बेटी है. पीटर ने कहा कि वे इंद्राणी के अभिभावकों से कभी नहीं मिले हैं. इस मर्डर के मामले में प्रॉपर्टी का विवाद है या नहीं, इस बारे में अभी उन्हें नहीं पता है. अब जो कानून और पुलिस कहेगी वही हम करेंगे. शीना और इंद्राणी के बीच कोई तकरार हुई ऐसा भी मुझे पता नहीं था. पीटर ने स्वीकार किया कि शीना का उनके बेटे के साथ अफेयर था, लेकिन उन्होंने इसे तवज्जो नहीं दी. इसके बाद से शीना हमारे पास नहीं आई. मुझे बताया गया था कि उसे अमेरिका भेज दिया गया.

मेरे बेटे ने मुझे बताया कि वह अमेरिका से नहीं लौटेगी. इंद्राणी और शीना के बीच संबंधों को लेकर मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था जिससे मुझे कुछ गड़बड़ लगे. दोनों के बीच ऐसा झगड़ा नहीं था कि इस पर ध्यान जाए. मुझे मिखाइल से इंद्राणी के भाई और शीना से बहन के तौर पर मिलवाया गया था. इंद्राणी ने मुझे जो भी बताया मैंने उस पर भरोसा किया. पीटर ने कहा कि मैं काफी हैरान हूं. कोई कह रहा है कि शीना, इंद्राणी की बेटी थी, कोई कह रहा है कि शीना, इंद्राणी की छोटी बहन थी. ड्राइवर श्याम राय हमारे यहां तीन-चार साल पहले काम करता था. कल पुलिस हमारे घर आई और इंद्राणी को लेकर गई. हम पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे. सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए.

शुरुआती खबर…

इंद्राणी मुखर्जी अपनी बहन की हत्या के आरोप में अरेस्ट

xxx

शीना (खुद की बेटी) और राहुल (पति पीटर का बेटा) के बीच रिलेशनशिप से हत्यारिन बनी इंद्राणी मुखर्जी!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन