Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘सीएनबीसी आवाज’ चैनल के जरिए शेयर बाजार में होता है फिक्सिंग!

चैनल पर ‘स्टाक ट्वेंटी ट्वेंटी’ शो होस्ट करने वाले एक्सपर्ट हेमंत घई पर सेबी ने गिराई गाज

हर्षद मेहता का नया वर्जन पैदा हो चुका है. नाम है हेमंत घई. यह शख्स बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी आवाज चैनल के जरिए स्टार मार्केट में फिक्सिंग कराता था. इसका सीएनबीसी आवाज पर ‘स्टाक ट्वेंटी ट्वेंटी’ नामक शो होता था. इस शो के जरिए वह शेयर बाजार में अपने निहित स्वार्थ को साधता था. इस काम से उसने अरबों रुपये कमाए.

बाजार नियामक सेबी ने जांच के बाद हेमंत घई को फिक्सिंग में लिप्त पाया. यह शेयर मार्केट को न्यूज चैनल के जरिए अपने तरीके से मैनुपुलेट करता था. इस काम में उसकी मां श्याम मोहिनी घई और पत्नी जया घई पूरी तरह शामिल थीं.

सेबी ने हेमंत घई की स्टाक मार्केट में सक्रियता को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है.

सवाल ये है कि क्या सीएनबीसी आवाज चैनल भी इस फिक्सिंग में शामिल था? इस बिंदु पर जब तक जांच न की जाएगी तब तक ये जांच अधूरी है और बाजार के लुटेरों का पूरी तरह पर्दाफाश नहीं हो सकेगा.

कायदे से ये मामला सीबीआई के लेवल का है. हर्षद मेहता कांड के बाद ये हेमंत घई कांड बहुत बड़ा स्कैम माना जा रहा है. इसमें बड़े बड़े धुरंधर भी शामिल हो सकते हैं. हेमंत घई तो कठपुतली-मोहरा है. यह ऐसा चेहरा है जो सबके सामने है. पर इसके पीछे एक पूरा तंत्र है जो शेयर मार्केट को अपने तरीके से कंट्रोल कर रेट गिराता बढ़ाता है. पसंदीदा शेयरों को खरीदवाता-बिकवाता है.

सेबी की जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब तीन करोड़ रुपये हेमंत घई और उसकी पत्नी-मां ने आपस में मिलकर कमाए. मतलब ये कमाई चैनल के शो के जरिए पसंदीदा शेयरों की खरीद-बिक्री करवाकर की गई.

ये रकम वो है जो साफ-साफ पति-पत्नी-मां और चैनल के शो के जरिए रचे गए खेल-तमाशे के माध्यम से बाजार की आंख में धूल झोंककर उड़ा लिए गए. जाने कितने दूसरे बड़े लोग होंगे जिन्हें सेट करके हेमंत घई ने चैनल के माध्यम से शेयर बाजार को प्रभावित किया होगा और खूब पैसे बनाए-बनवाए होंगे.

ये सब कुछ हर्षद मेहता स्कैम की तर्ज पर हुआ है. फरक बस ये है कि अब टेक्नालजी का सहारा लिया गया है. यानि न्यूज चैनल के जरिए जनमानस की राय बनाई-बिगाड़ी गई और इससे कमाई की गई.

सेबी की जांच रिपोर्ट के अंश देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन