Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गाजियाबाद में हिन्दी ख़बर की महिला रिपोर्टर, कैमरामैन और ड्राइवर की पिटाई!

गाजियाबाद में हिंदी खबर की पत्रकार प्रिया राणा पर हमले की जानकारी सामने आई है. आरोप है कि हमलावरों ने चैनल के कैमरामैन और ड्राइवर को अगवा कर उनका कैमरा भी तोड़ दिया.

इनपुट है कि महिला पत्रकार पर हमला भू-माफिया, राजेश पहलवान और उसके गुर्गों ने किया है. बताया जा रहा है कि हिंदी खबर की प्रिया राणा अपने कैमरामैन सत्येंद्र और चैनल की गाड़ी व ड्राइवर के साथ अवैध निर्माण की खबर कवरेज करने पहुंची थी. कवरेज के दौरान आरोपियों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी. महिला पत्रकार के कपड़े और बाल भी खींचे गए.

महिला पत्रकार का आरोप है कि, हम अवैध निर्माण की कवरेज के लिए गए थे. इस दौरान एक व्यक्ति ने हमारे पास आकर बदसलूगी की. हमने वहां की वीडियो बनाई तो वहां चार की संख्या में स्कार्पियो कारें आईं. उसमें से उतरे लोगों ने ड्राइवर को बाहर खींचा. महिला पत्रकार के बाल नोचकर कपड़े भी खींचे. कैमरामैन और ड्राइवर की जमकर पिटाई की गई. कैमरा तोड़ दिया, मोबाइल छीन लिए. ये हैरान करने वाला है कि पुलिस अब तक चुप्पी साधे बैठी है. महिला पत्रकार ने बताया कि आरोपी राजश पहलवान की पत्नी परवेश यादव गाजियाबाद के शाहपुर बम्हेटा से पार्षद हैं.

महिला पत्रकार बताती है कि उसे लालकुआं चौकी पर जाकर पता चला कि आरोपी भू-माफिया की पत्नी पार्षद है. मामले में गाजियाबाद के कमिश्नर से भी संपर्क करने की कोशिश की गई. फिलहाल, एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन