Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा, देखें लिस्ट

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2016-17 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु सतत रूप से प्रयासरत हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी सेवियों को पुरस्कृत किया जाता है। अकादमी द्वारा दिए जाने वाले ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय तथा विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2016-17 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु सतत रूप से प्रयासरत हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी सेवियों को पुरस्कृत किया जाता है। अकादमी द्वारा दिए जाने वाले ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय तथा विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के समन्वयक डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री शशि भूषण वाजपेयी तथा ‘डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री सूर्यप्रसाद दीक्षित के नामों की घोषणा की गई है। राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार के अंतर्गत ‘छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ डॉ. माधव सक्सेना (अरविंद) को, ‘साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ श्री हृदयेश मयंक को, ‘पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार’ पं. शंकरप्रसाद अग्निहोत्री को, ‘डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार’ श्री अश्विनीकुमार मिश्र को, ‘गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ डॉ. अशोक कामत को, ‘कांतिलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ श्री गंगाधर ढोबळे को ‘व्ही. शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ श्री राम गोविन्द को तथा ‘सुब्रम्हण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ डॉ. इंद्रबहादुर सिंह को प्रदान किया जाएगा।

वहीं विधा पुरस्कारों के अंतर्गत काव्य के लिए दिया जाने वाला ‘संत नामदेव पुरस्कार’ डॉ.भगवान गव्हाडे, श्रीमती नेहा विलास भांडारकर तथा श्रीमती माधवी दीपक चौरसिया (कमलेश चौरसिया) को, नाटक के लिए दिया जाने वाला ‘विष्णुदास भावे पुरस्कार’ स्वामी बुद्धदेव भारती (बलवंत खोरगडे),  डॉ.बालकृष्ण रामभाऊ महाजन तथा श्री दिनेशचंद्र मिश्र को, उपन्यासकारों को दिया जाने वाला ‘जैनेन्द्र कुमार पुरस्कार’ श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती रेखा शिवकुमार बैजल तथा श्री पवन चिंतामणी तिवारी को, कहानी के लिए दिया जाने वाला ‘मुंशी प्रेमचन्द’ पुरस्कार श्रीमती भारती गोरे, श्री अरविन्द श्रीधर झाडे तथा डॉ. दीप्ती गुप्ता को, व्यंग एवं ललित निबंध के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार’ श्री संतोष रामनारायण पांडेय (संतोष बादल), श्री महेश दुबे तथा श्री. राजेश कुमार रा. मिश्र (राजेश विक्रांत) को, जीवनी एवं आत्मकथा के लिए दिया जाने वाला ‘काका कालेलकर पुरस्कार’ डॉ.राजेंद्र पटोरिया, लोकसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘फणीश्वरनाथ रेणु’ पुरस्कार श्री रमेश यादव एवं डॉ. विनायक सांबा तुमराम को बालसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘सोहनलाल द्विवेदी पुरस्कार’ डॉ प्रमिला शर्मा, शंकर विठोबाजी विटणकर एवं श्री विवेक मूंदडा (आनंद) को, समीक्षा के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार’ डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. दयानन्द रामचन्द्र तिवारी एवं प्रा. डॉ. रणजीत रामराव जाधव को, पत्रकारिता-सिने-पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर’ पुरस्कार श्री विवेक अग्रवाल को, अनुवाद के लिए दिया जाने वाला ‘मामा वरेरकर पुरस्कार’ श्रीमती सुनन्दा श्रीराम देवस्थळी, श्री अशोककुमार जौहरीलाल बिंदल एवं डॉ.चंद्रशेखर शर्मा को तथा वैज्ञानिक तकनीकी के लिए दिया जाने वाला ‘होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार’ डॉ कृष्ण कुमार मिश्र को दिया जाएगा। हिंदी भाषा, भाषाशास्त्र तथा व्याकरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया जाने वाले ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ के लिए इस वर्ष किसी का चयन नहीं किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन