Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

हिन्दुस्तान के पत्रकार को बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया

बिहार की राजधानी पटना में हिन्दुस्तान के पत्रकार विवेकानंद ठाकुर सहित दो लोगों से पिस्टल के बल पर मोबाइल और बाइक लूट ली गई. घटना पत्रकारनगर थाना इलाके में देर रात दो से तीन बजे के बीच हुई. वारदात के पीछे लुटेरों के एक गिरोह का हाथ सामने आ रहा है.

हैरान करने वाली बात यह है कि अपराधियों ने जो बाइक लूटी पूरी रात उसी से घूम-घूमकर वारदात करते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिसे लेकर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पत्रकार विवेकानंद बुद्ध मार्ग स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे, घर के पास पहुंचते ही उनके साथ यह वारदात हो गई. उन्होंने बताया कि दो अपराधियों ने उनका रास्ता रोका, पिस्टल दिखाई और मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल लूटकर ले गए. पर्स में कुछ पैसे व जरूरी कागजात थे.

मामले में एसपी सिटी पूर्वी भारत सोनी ने बताया कि जांच की जा रही है. अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन